दिल्ली में आम आदमी पार्टी अगर जीत जाती है तो दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?, सत्येंद्र जैन ने कर दिया साफ

नई दिल्ली
आने वाले 2-3 महीनों में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी में बड़ा बदलवा देखने को मिला। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और आतिशी ने सीएम पद की शपथ ली। ऐसे में चुनाव से पहले एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी? और दिल्ली में आम आदमी पार्टी अगर जीत जाती है तो दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और 'आप' सत्येंद्र जैन ने इन सवालों का जवाब दिया है।

दिल्ली में किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी AAP
आगामी जनवरी-फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। हाल ही में सत्येंद्र जैन ने 'जिस्ट' को दिए इंटरव्यू में बताया कि दिल्ली का चुनाव आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में आप की सरकार बनने पर सीएम कौन होगा का जवाब भी दे दिया है।

जीते तो कौन बनेगा दिल्ली का CM
सत्येंद्र जैन से सवाल पूछा गया कि अगर आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जीत दर्ज करती है तो मुख्यमंत्री आतिशी बनेंगी या अरविंद केजरीवाल? इस सवाल का जवाब देते हुए सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के वक्त का बयान याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने इस्तीफा देते समय ही कहा था कि वो जनता की अदालत में जा रहे हैं, अगर जनता उन्हें क्लीन चिट दे देगी तभी वो सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। उनके इस बयान से साफ हो जाता है कि दिल्ली में 'आप' की सरकार बनने पर अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

admin

Related Posts

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ट्रांसजेंडर को बसों में फ्री यात्रा की सुविधा

नई दिल्ली समावेशी और संवेदनशील शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और परिवहन विभाग…

ईरान युद्ध और BRICS की भूमिका पर सवाल, भारत के सामने संतुलन साधने की बड़ी परीक्षा

नई दिल्ली भारत ने बीते सप्ताह यह स्वीकार किया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर ब्रिक्स देशों के बीच साझा रुख तय करना मुश्किल है। इसकी सबसे बड़ी वजह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी