एमपी में बर्फीली हवाओं का असर, पारा 4 डिग्री पर पहुंचा, 10 से 12 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी

भोपाल 
मध्य प्रदेश में इन दिनों बर्फीली हवाओं का भारी असर दिखाई देने लगा है। हालात ये हैं कि, यहां कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे लुढ़क चुका है, जबकि ज्यादातर इलाकों में तापमान 10 डिग्री से भी नीचे है। बीती रात शहडोल का कल्याणपुर इलाका सबसे सर्द गुजरा। जबकि, पड़ रही ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। उज्जैन में अबतक के सीजन की सबसे सर्द रात गुजरी। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी 3 दिन के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

एमपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, विदिशा, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर और राजगढ़ में कोल्ड वेव चलने की संभावना है। जबकि नरसिंहपुर में कोल्ड डे का भी अलर्ट है।
कल्याणपुर में कड़ाके की ठंड

प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम 4.2 डिग्री सेल्सियस टेम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया है। जबकि, ज्यादातर शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क चुका है।

यहां 10 डिर्गी से नीचे तापमान

वहीं, सूबे के नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 5.2 डिग्री, उमरिया में 5.6 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि, रात का पारा 5.7 डिग्री दर्ज हुआ, राजगढ़ में 6 डिग्री और भोपाल में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा। वहीं, उज्जैन में सीजन की सबसे सर्द रात रही। जबलपुर में पारा 8.3 डिग्री और ग्वालियर में 8.9 डिग्री दर्ज किया गया।

admin

Related Posts

एम.पी. ट्रांसको की अनूठी पहल: कार्मिकों व परिवारजनों को जोड़ते हुए आयोजित हुई पहली साइबर क्विज

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) द्वारा कार्मिकों के साथ उनके परिवारजनों को जोड़ते हुए पहली बार साइबर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस साइबर क्विज के माध्यम से…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विकासपथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

हमारा काम ऐसा हो, जो समाज और देश की तरक्की के काम आए बुंदेलखंड यंग अचीवर्स अवॉर्ड 2025 में शामिल हुए, प्रतिभावान युवाओं को किया सम्मानित भोपाल उपमुख्यमंत्री एवं सागर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विनेश फोगाट के फैसले पर महावीर फोगाट की प्रतिक्रिया, बोले– ‘ये सिर्फ शुरुआत है’

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 0 views
विनेश फोगाट के फैसले पर महावीर फोगाट की प्रतिक्रिया, बोले– ‘ये सिर्फ शुरुआत है’

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गूंजेगा क्रिकेट का शोर, विराट कोहली और ऋषभ पंत दिख सकते हैं एक्शन में

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 0 views
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गूंजेगा क्रिकेट का शोर, विराट कोहली और ऋषभ पंत दिख सकते हैं एक्शन में

जन्मतिथि विशेष -दीक्षा डागर: ओलंपिक से डेफलंपिक्स तक, गोल्फ में रच दिया विश्व रिकॉर्ड

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
जन्मतिथि विशेष -दीक्षा डागर: ओलंपिक से डेफलंपिक्स तक, गोल्फ में रच दिया विश्व रिकॉर्ड

युवा खिलाड़ियों की जंग: U19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान टक्कर, LIVE देखने का पूरा गाइड

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
युवा खिलाड़ियों की जंग: U19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान टक्कर, LIVE देखने का पूरा गाइड

फीफा वर्ल्ड कप विजेता लियोनेल मेसी की अनोखी उपलब्धि, सबसे लंबी फुटबॉलर मूर्ति का किया उद्घाटन

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
फीफा वर्ल्ड कप विजेता लियोनेल मेसी की अनोखी उपलब्धि, सबसे लंबी फुटबॉलर मूर्ति का किया उद्घाटन

क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार भारत, 1000 इंटरनेशनल जीत का सपना कब होगा पूरा?

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 0 views
क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार भारत, 1000 इंटरनेशनल जीत का सपना कब होगा पूरा?