आईसीसी ने महिला वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की, फिफ्टी जड़कर हरमनप्रीत की टॉप-10 में एंट्री

नई दिल्ली
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को महिला वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फिर से टॉप-10 बैटर्स की लिस्ट में एंट्री कर ली है। हरमनप्रीत दो स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से नौवें पर पहुंच गई हैं। उनके फिलहाल 654 रेटिंक अंक हैं। न्यूजीलैंड कैप्टन सोफी डिवाइन के भी इतने अंक हैं। हरमनप्रीत ने पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में फिफ्टी जड़ी थी। उन्होंने 63 गेंदों में 6 चौकों के जरिए नाबाद 59 रन की पारी खेली। भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

स्मृति मंधाना का फायदा नहीं
भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक ठोका था। उन्होंने 122 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। मंधाना को सेंचुरी लगाने के बावजूद रैंकिंग में फायदा नहीं मिला। वह चौथे स्थान पर ही बरकरार हैं। हालांकि, मंधाना के 25 रेटिंग अंक बढ़े हैं। उनके खाते में अब 728 अंक हो गए हैं। बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर इंग्लैंड की साइवर ब्रंट (760) हैं। साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (756) दूसरे और श्रीलंका की कैप्टन चमारी अटापट्टू (733) तीसरे स्थान पर हैं। टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी हैं।

दूसरे पायदान पर दीप्ति शर्मा
न्यूजीलैंड की ब्रुक हैलीडे ने लंबी छलांग लगाई है। वह 12 स्थान ऊपर चढ़कर 24वें पर पहुंच गई हैं। उनके 524 रेटिंग अंक हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 96 गेंदों में 86 रन बनाए थे, जिसमें 9 चौके और तीन सिक्स शामिल हैं। वहीं, गेंदबाजों की सूची की बात करें तो भारत की दीप्ति शर्मा दूसरे पायदान पर कायम हैं। ऑफ स्पिनर ने आखिरी वनडे में 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे, जिसके बाद उनकी रेटिंग 703 अंक हो गई है। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन शीर्ष (770) पर बनी हुई हैं। इंग्लैंड की केट क्रॉस (686) दूसरे नंबर पर हैं। टॉप-10 बॉलर्स में दीप्ति एकमात्र भारतीय हैं।

admin

Related Posts

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

लखनऊ आईपीएल 2026 के लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल के बीच बुधवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में होने वाले मैच को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने रूट डायवर्जन…

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

न्यू चंडीगढ़ आईपीएल 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का सामना गुजरात टाइटन्स (जीटी) से मंगलवार, 31 मार्च को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लनपुर में होगा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया