ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

नई दिल्ली
ICC ने जनवरी 2026 के मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए डेरिल मिचेल, जो रूट और सूर्यकुमार यादव को नॉमिनेट किया। तीनों खिलाड़ियों ने हालिया सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जनवरी के मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए तीन धाकड़ खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। इसमें भारत का भी एक खिलाड़ी शामिल है। मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए डेरिल मिचेल, जो रूट और सूर्यकुमार यादव को शामिल किया है।

इन तीनों खिलाड़ियों ने जनवरी-फरवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। डेरिल मिचेल ने वनडे क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं जो रूट ने भी वनडे और टेस्ट में अपना दम दिखाया। जबकि टी20 में सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब देखना होगा कि किसे प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार मिलता है। तीनों नॉमिनेट खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

न्यूज़ीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने साल की बेहतरीन शुरुआत करते हुए भारत के खिलाफ पांच मैचों की ODI सीरीज में अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाई। मिशेल ने सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में लगातार सेंचुरी लगाकर टीम को 0-1 से पीछे होने से बचाया। कुल 352 रन बनाने के साथ उनकी औसत 176 रही, और उन्हें प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया। इसके अलावा मिचेल वनडे रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंच गए। T20I सीरीज़ में भी उन्होंने 186.56 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए और टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई।

रूट का शानदार प्रदर्शन
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड की कमबैक जीत के नायक रहे। रूट ने पहले मैच में 61, दूसरे में 75 और अंतिम मैच में नाबाद 111 रन बनाकर इंग्लैंड को 0-1 से पीछे होने के बाद 2-1 से सीरीज जीत दिलाई। कुल 242 रन और दो विकेट के योगदान के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। रूट ने पहले ही एशेज 2025/26 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी काबिलियत साबित की थी, खासकर सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 160 रन बनाकर। यह पारी इंग्लैंड के लिए काफी अहम साबित हुई थी।

वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव
भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले फॉर्म में लौटे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में 242 रन बनाए। जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 196.74 का रहा और टीम को 4-1 से जीत दिलाई। खासतौर पर दूसरे मैच में नाबाद 82 रन बनाकर उन्होंने भारत को न्यूजीलैंड के 208 रन का लक्ष्य मात्र 15.2 ओवर में पार करने मंक मदद की। यादव ने तीन हाफ-सेंचुरी लगाकर अपना बुरे दौर पीछे छोड़ा और टीम के लिए लगातार प्रदर्शन किया।

admin

Related Posts

साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

अहमदाबाद   टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। आज सुपर-8 का तीसरा मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला…

सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

श्रीनगर जम्मू कश्मीर का प्रसिद्ध शीतकालीन पर्यटन स्थल गुलमर्ग सोमवार से शुरू होने वाले छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों (केआईडब्ल्यूजी) की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 1 views
ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 1 views
ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 1 views
शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच