मैं हिन्दू धर्म का बाल भी बांका नहीं होने दूँगा … जगतगुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

सतना/कटनी
 एमपी के सतना में 12 दिवसीय रुद्र महायज्ञ में सनातन धर्म को लेकर चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महायज्ञ के दौरान व्यास गद्दी पर बैठकर कहा कि जब तक वे जीवित रहेंगे, तब तक हिन्दू धर्म का बाल भी बांका नहीं होने देंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बेटा जी, मैं सामान्य व्यक्ति नहीं हूं। इसे लेकर उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियों में है।

दरअसल, सतना जिला अंतर्गत नागौद के दहलान मंदिर प्रांगण शिवराजपुर में 12 दिवसीय रुद्र महायज्ञ आयोजित हुआ। इसमें चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य भी शामिल होने पहुंचे। यहीं उन्होंने यह बयान दिया है। उन्होंने हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है। चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने बुधवार को अपने प्रवचन में कहा जब तक वे जीवित रहेंगे, तब तक हिन्दू धर्म का बाल भी बांका नहीं होने देंगे।

बेटा जी मैं सामान्य व्यक्ति नहीं हूं – जगतगुरु रामभद्राचार्य

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में आगे कहा कि बेटा जी, मैं सामान्य व्यक्ति नहीं हूं। आचार्य जो भी कार्य करें, उसे करने दो। यदि मुझे राम जी के लिए अपना सब कुछ छोड़ना पड़े, तो मैं राम की तरह उसे छोड़ दूंगा। हिन्दू धर्म, हिन्दू धर्म है! उन्होंने कहा कि मुझे कोई चिंता नहीं है अगर कोई मेरे बयान से नाराज होता है तो होता रहे। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सनातन पर कोई आंच नहीं आने दूंगा

जगतगुरु रामभद्राचार्य कार्यक्रम में शामिल होने कटनी पहुंचे थे। यहां पर भी उन्होंने सनातन को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए बयान दिया है। कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं सनातन में कभी कोई आंच नहीं आने दूंगा। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चित्रकूट में अपने नाम यानि स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के नाम से मेडिकल यूनिवर्सिटी बनवाने की इच्छा जताई है।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऊर्जा मंत्री तोमर के सुपुत्र रिपुदमन के विवाह समारोह में शामिल हुए वर-वधु को दिया आशीर्वाद

भोपाल . मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर के सुपुत्र रिपुदमन सिंह (सागर) के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह जिले के नोहटा में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव में होंगे शामिल

भोपाल. नोहटा स्थित ऐतिहासिक नोहलेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित दस दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव में शामिल होंगे। यह आयोजन संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेन्द्र सिंह लोधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती