एडिलेड टेस्ट में मुझे बताया गया है किस ऑर्डर पर बैटिंग करनी है, लेकिन राहुल ने बढ़ाया सस्पेंस

पर्थ
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट 6 दिसंबर से खेला जाना है। पांच मैचों की सीरीज का यह दूसरा टेस्ट मैच होगा और इसके पिंक बॉल से खेला जाना है। पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले केएल राहुल के बैटिंग ऑर्डर को लेकर सस्पेंस बना हुआ और उन्होंने खुद इस सस्पेंस को और बढ़ा दिया है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट के लिए कप्तान रोहित शर्मा सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे, ऐसे में जसप्रीत बुमराह ने टीम की कमान संभाली थी, वहीं केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज किया था। रोहित के होने पर राहुल मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने उतरते हैं, लेकिन पर्थ में उन्होंने जिस तरह से बैटिंग की, उसके बाद से कई पूर्व क्रिकेटर्स कह चुके हैं कि राहुल को ही पारी का आगाज करना चाहिए और रोहित को मिडिल ऑर्डर में बैटिंग के लिए आना चाहिए।

एडिलेड टेस्ट से दो दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेन्स में केएल राहुल से बैटिंग ऑर्डर को लेकर काफी सवाल किए गए, लेकिन उनके जवाब ने सस्पेंस खत्म करने की जगह और बढ़ा दिया है। केएल राहुल से एक रिपोर्टर ने पूछा, ‘राहुल क्या आपको बताया गया है कि आपको कहां बैटिंग करने जाना है?’ इसका जवाब देते हुए केएल राहुल मुस्कुरा रहे थे, उन्होंने कहा, ‘मुझे इसके बारे में बताया गया है, लेकिन साथ ही मुझसे यह भी कहा गया है कि मैं आपसे ये शेयर ना करूं। आपको कुछ इंतजार करना होगा, शायद एक-दो दिन या फिर जब कप्तान यहां आएंगे, तब तक।’

राहुल के लिए एक और सवाल बैटिंग ऑर्डर को लेकर आया, ‘आप किस बैटिंग ऑर्डर पर सहज हैं, ओपनिंग या मिडिल ऑर्डर? आप किस पोजिशन पर खेलना चाहते हैं?’ राहुल ने इस सवाल का जवाब भी बढ़िया तरीके से देते हुए कहा, ‘कहीं भी… मैं पहले भी कह चुका हूं मैं बस प्लेइंग XI में रहना चाहता हूं। टीम में फिर आप मुझे कहीं भी फिट कर दीजिए, मैं बस टीम के लिए खेलना चाहता हूं।’

  • admin

    Related Posts

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 1 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी