‘मैंने अल्लाह से कहा है की हमें मुश्किलों से निकाले’, धार्मिक स्थलों के सर्वे पर फारूक अब्दुल्ला ने जताई आपत्ति

श्रीनगर।

धार्मिक स्थलों के सर्वे को लेकर जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (जेकेएनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कड़ी आपत्ति जताई है। उमराह से लौटने के बाद फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैंने अल्लाह से दुआ मांगी कि जो मुश्किलें आज हम पर हैं अल्लाह हमें इनसे बाहर निकाले।

हम लोगों के लिए सही रास्ते बना। शैतान से हमें दूर रख। हमारे हिंदुस्तान में जो नफरत फैल रही है उस नफरत को खत्म कर। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जितना मुझसे हो सका मैंने अल्लाह के दरबार के सामने दुआ मांगी। अल्लाह हमारी मुश्किलों को आसान कर, हमारे भाईचारा को बरकरार रख। मजहबों में जो नफरतें पैदा की जा रही हैं, इन्हें खत्म कर। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा और अजमेर की दरगाह के सर्वे की मांग पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि देश के मजहबों में नफरत पैदा की जा रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मुसलमान असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मुसलमानों के साथ इस सरकार को एक समान व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुसलमान इस समय असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि सरकार इसे रोके। वे 24 करोड़ मुसलमानों को समुद्र में नहीं फेंक सकते। मुसलमानों के साथ एक समान व्यवहार कीजिए। हमारे देश के संविधान में धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। अगर वे इस देश के संविधान को नष्ट कर देंगे, तो भारत कहां रहेगा?' उन्होंने ये भी कहा कि मैंने अल्लाह से दुआ की है कि वो हमें इस मुश्किलों से बाहर निकाले।

admin

Related Posts

India-Russia Talk: ईरान युद्ध के बीच भारत और रूस के बीच होने वाली है बड़ी डील, US को भी होगी खबर

 नई दिल्ली युद्ध ने कई समीकरण बदल दिए हैं, अमेरिकी बैन के कारण भारत ने धीरे-धीरे रूस से तेल खरीदना कम कर दिया था. लेकिन अब युद्ध ने मिडिल-ईस्ट से…

श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 6 की जान गई; राहत-बचाव अभियान जारी

 श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर और लेह हाईवे पर जोजिला दर्रे के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है। एवलांच के कारण छह लोगों की मौत हो गई है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI