मुझे लग रहा है कि भाई जल्दी फिल्म इंडस्ट्री को नमस्ते करना पड़ेगा : सीमा पाहवा

मुंबई

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सीमा पाहवा भारतीय सिनेमा जगत में 5 दशकों से एक्टिव हैं. अपने करियर में उन्होंने थिएटर से लेकर टेलीविजन और सिनेमा से लेकर ओटीटी तक में काम किया है. हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में सीमा पाहवा ने कहा कि बॉलीवुड को अपनी जड़ें तलाशने की जरूरत है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना रही हैं.

बता दें कि अपने इंटरव्यू में सीमा पाहवा ने कहा, ‘मुझे लग रहा है कि भाई जल्दी नमस्ते करना पड़ेगा फिल्म इंडस्ट्री को. इंडस्ट्री के लिए कंडीशन बहुत खराब हो गई है. या यूं कहूं कि उन्होंने इंडस्ट्री के क्रिएटिव लोगों का मर्डर कर दिया है. पूरी तरह से बिजनेसमैन के हाथ में आ गया है. वो इस इंडस्ट्री को अपने बिजनेस माइंड से जिंदा रखना चाहते हैं. मुझे नहीं लगता कि हम जिन्होंने सालों से इस इंडस्ट्री में काम किया है वो सर्वाइव कर पाएंगे.’

इंटरव्यू में सीमा पाहवा ने आगे कहा ‘मैं समझ सकती हूं कि वो पैसा कमाना चाहते हैं और शायद उन्हें हमारे जैसे लोगों की जरुरत नहीं है. वो हमें पुराने लोग कहते हैं. और कहते हैं कि हमारे सोचने का तरीका बहुत पुराना हो चुका है. वो हमने बहस करते हैं कि एक एक्टर ही फिल्म को चलाता है. उनके हिसाब से कमर्शियल ही फिल्मों को चलाता है.’

सीमा पाहवा ने कहा, ‘अगर आप अच्छी कम बजट की फिल्म बनाते हैं तो 5 में से 2 चलेंगी. लेकिन वो पुराने ही फॉर्मूला पर रहना चाहते हैं. ओटीटी के अपनी अलग परेशानियां हैं. मैंने खुद को थिएटर की तरफ मोड़ा. मुझे नहीं लगता कि हमें फिल्मों में वो रिस्पेक्ट और वो काम मिलेगा जो हम डिजर्व करते हैं. मैंने 55 साल दे दिए इंडस्ट्री में लेकिन कोई आकर कहे कि किसी के 5 साल मेरे से ऊपर हैं तो इससे दिल दुखता है. मुझे बहुत हर्ट हुआ इसीलिए मैं थिएटर की तरफ मुड़ी और मैं जो काम कर रही हूं उससे खुश हूं.’

  • admin

    Related Posts

    मौनी रॉय ने बिकिनी में 40 की उम्र में दिखाया हॉट लुक, पूल किनारे दिए बोल्ड पोज

    मुंबई  टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बोल्ड लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मौनी ने अब…

    भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

    मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 3 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे