हैदराबाद की महिला परेशान, NRI पति गहने-पासपोर्ट लेकर अमेरिका फरार; सरकारी मदद की दरकार

हैदराबाद 
हैदराबाद की एक महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसका NRI पति उसे छोड़कर अमेरिका भाग गया। महिला के मुताबिक शख्स उसका पासपोर्ट, ग्रीन कार्ड और कई कीमती सामानों को लेकर फरार हुआ है। इस मामले को लेकर महिला ने हैदराबाद के पंजागुट्टा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं हैदराबाद के एक स्थानीय नेता ने सरकार से महिला की मदद का अनुरोध किया है।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक हाना अहमद खान ने जून 2022 में शिकागो के एक पुलिस अधिकारी मोहम्मद ज़ैनुद्दीन खान से शादी की थी। हाना फरवरी 2024 में अमेरिका गई, जिसके बाद से ही उसके पति ने उसका उत्पीड़न किया। कथित तौर पर उसने उसे मेंटली टॉर्चर भी किया। फरवरी 2025 में ज़ैनुद्दीन ने कथित तौर पर उससे कहा कि वे उसे उमराह कराने ले जाएगा और उसे हैदराबाद ले आया। इसके बाद सोमाजीगुडा के एक होटल में चेक-इन करने के बाद, जब महिला अपने घरवालों से मिलने के लिए बाहर गई तब शख्स कथित तौर पर उसके दस्तावेजों, गहनों और अन्य सामानों के साथ अमेरिका भाग गया।

मदद की गुहार
शिकायत में आगे कहा गया है कि बार-बार कोशिश करने के बावजूद हाना पिछले छह महीनों से अपने पति से संपर्क नहीं कर पा रही है। महिला ने दावा किया है कि उसने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास और हैदराबाद स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से भी संपर्क किया, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली। उसने अपनी शिकायत में कहा, “मैं संकट में हूं और बिना किसी कानूनी दस्तावेज के भारत में फंसी हुई हूं।”

विदेश मंत्री को लिखा पत्र
वहीं तेलंगाना स्थित मजलिस बचाओ तहरीक (एमबीटी) के प्रवक्ता अमजद उल्लाह खान ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक पत्र लिखकर केंद्र सरकार से इस मामले को अमेरिकी अधिकारियों के सामने उठाने और महिला को कानूनी कार्रवाई करने के लिए अमेरिका लौटने के लिए वीजा दिलाने में मदद करने का अनुरोध किया। खान ने केंद्र द्वारा शुरू की गई किसी भी कार्रवाई पर अपडेट भी मांगा है।

admin

Related Posts

मालदा हिंसा के मास्टरमाइंड को बागडोगरा एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार, भागने की कोशिश में था

कोलकाता पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में हुई हालिया हिंसा और तनाव के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. बंगाल पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम…

उत्तराखंड में 250 मदरसों को किया जाएगा स्कूल में रूपांतरित, ताले लगवाए गए

देहरादून  उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग किए जाने पर विवाद बढ़ गया है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मदरसों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 0 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा