हैदराबाद वर्सेस लखनऊ मैच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होगा, अबकी बार 300 पार की आहट

नई दिल्ली
सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होगा, क्योंकि ये मैच हैदराबाद में खेला जाना है। यहां कि राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पिछले सीजन से ही पहली पारी में रनों का अंबार लगता आ रहा है। ऐसे में अगर हैदराबाद वर्सेस लखनऊ मैच में भी चौके और छक्कों की आंधी आए तो हैरान मत होना। इस सीजन एक मैच यहां खेला गया है, जहां पहली पारी का स्कोर 286 था और दूसरी पारी का स्कोर 242 था। ऐसा ही कुछ एसआरएच वर्सेस एलएसजी मैच में हो सकता है। ऐसे में जान लीजिए कि यहां की पिच रिपोर्ट क्या कहती है।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां आईपीएल के अब तक 78 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 35 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमें जीती हैं, जबकि 42 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने रन चेज किया है। पहली पारी की औसत स्कोर यहां 164 है, लेकिन पिछले करीब एक दर्जन मैचों के आंकड़ों को देखें तो ये औसत 200 से भी पार दिखाई पड़ेगा।

पिछले सीजन और इस सीजन के एक मैच को देखें तो यहां शुद्ध रूप से बैटिंग फ्रेंडली पिच हैं। अगर गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो यहां पेसर कमाल दिखाते हैं। उनको करीब 71 फीसदी विकेट मिलते हैं, जबकि स्पिनरों को सिर्फ 29 फीसदी विकेट ही मिलते हैं। ऐसे में बल्लेबाजों की यहां बल्ले-बल्ले होने वाली है। एक मैच यहां खेला गया है, जिसमें दोनों पारियों में 240 से ज्यादा रन बने हैं।

अगर सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में 300 के पार भी रन बन जाएं तो हैरान मत होइएगा। इसके पीछे का एक कारण तो यह है कि यहां की पिच बल्लेबाजों की मददगार है। दूसरा कारण यह है कि यहां की बाउंड्री छोटी हैं। तीसरा कारण ये है कि अगर सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी आई तो फिर 300 रन बन सकते हैं, क्योंकि लखनऊ की गेंदबाजी काफी कमजोर है। लखनऊ की टीम भी 250 के आसपास रन पहली पारी में बना सकती है, क्योंकि उनके पास बल्लेबाजी अच्छी है।

admin

Related Posts

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

 नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव