आईएसएल में आज हैदराबाद एफसी करेगी ओडिशा एफसी की मेजबानी

हैदराबाद.
हैदराबाद एफसी आज शाम जीएमसी बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में ओडिशा एफसी की मेजबानी करेगी, तो दोनों टीमें अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में जीत पाना चाहेंगी। पिछले साल खराब सीजन के बाद, हैदराबाद एफसी इस बार सात मैचों में दो जीत, एक ड्रा और चार हार से सात अंक लेकर तालिका में 11वें स्थान पर हैं। उसका इरादा जीत से उच्च रैंक वाले प्रतिद्वंद्वियों के साथ अंतर पाटना होगा।

वहीं, ओडिशा एफसी आठ मैचों में दो जीत, तीन ड्रा और तीन हार नौ अंक लेकर तालिका नौवें स्थान पर है। हेड कोच सर्जियो लोबेरा इस लीग में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी रणनीतिकारों में से एक रहे हैं, इसलिए वह जगरनॉट्स से लगातार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। हैदराबाद एफसी ने आईएसएल 2024-25 में खेले अपने मैचों के शुरुआती 15 मिनट में अपने 43% गोल किए हैं, जिसमें से अब तक उनके सात में से तीन गोल मैच की इस अवधि में आए हैं। हैदराबाद एफसी ने अपने घरेलू मैदान पर खेले पिछले 15 मैचों में जीत दर्ज नहीं की है। वास्तव में, यहां उनकी आखिरी जीत फरवरी 2023 में मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ 1-0 से हुई थी।

ओडिशा एफसी ने आईएसएल 2024-25 में प्रति मैच 10+ ओपन प्ले पास के आठ सीक्वेंस दर्ज किए हैं। यह किसी भी टीम का सबसे अधिक औसत है। मोर्टाडा फॉल और कार्लोस डेलगाडो जैसे अनुभवी सेंट्रल डिफेंडर होने के बावजूद, ओडिशा एफसी आईएसएल 2024-25 में अब तक खेले अपने आठ मैचों में कोई क्लीन शीट नहीं रख पाई है।

हैदराबाद एफसी के मुख्य कोच थांगबोई सिंग्टो ने जोर दिया कि उनकी टीम मैच में जाने के लिए आत्मविश्वास से भरी हुई है। उन्होंने कहा, “ओडिशा एफसी के पास ऐसा कोच है जो भारतीय फुटबॉल में विजेता रहा है। उनके पास अनुभवी विदेशी खिलाड़ी हैं। हमें इस मैच के लिए आत्मविश्वास और अभ्यास की आवश्यकता है, जो हमने किया है।”

ओडिशा एफसी के स्पेनिश हेड कोच सर्जियो लोबेरा ने अपनी अग्रिम पंक्ति से अधिक दक्षता की मांग की, लेकिन उन्हें भरोसा है कि उनकी टीम सही रास्ते पर है। उन्होंने कहा, “हमें अटैकिंग थर्ड में क्लिनिकल होने की आवश्यकता है। हालांकि, मैं टीम के हालिया प्रदर्शन से खुश हूं क्योंकि हमने कुछ क्षेत्रों में सुधार दिखाया है। बता दें कि दोनों टीमें आईएसएल में 10 बार भिड़ चुकी हैं। हैदराबाद एफसी और ओडिशा एफसी ने क्रमशः चार और पांच मैच जीते हैं, और एक मुकाबला ड्रा रहा।

admin

Related Posts

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने