हैदराबाद ने हासिल किया IPL का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य, अभिषेक सर्वोच्च स्कोर

 हैदराबाद

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी साझेदारी के दमपर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। शनिवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 245 रन बनाए। जवाब में पिछले सत्र की उप विजेता टीम ने 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर 247 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साछ हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले पंजाब किंग्स ने पिछले सत्र में कोलकाता के खिलाफ 262/2 रन बनाकर सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था।  

246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की सलामी जोड़ी अपने रंग में नजर आई। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 171 रन की विशाल साझेदारी हुई। यह हैदराबाद के लिए किसी ओपनिंग जोड़ी द्वारा निभाई गई दूसरी बड़ी साझेदारी है। इस मामले में शीर्ष पर जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 2019 में आरसीबी के खिलाफ 185 रनों की पार्टनरशिप की थी।

अभिषेक ने इस मैच में महज 40 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ 141 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी के साथ वह आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। अपनी पारी के दौरान 24 वर्षीय बल्लेबाज ने 256.36 के स्ट्राइक रेट से 14 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए।
 
 इस मुकाबले से पहले तक खराब फॉर्म से जूझ रहे हेड ने भी शानदार वापसी कर ली। उन्होंने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 66 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 21 और ईशान किशन ने नौ रन बनाए और नाबाद रहे। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया।

पंजाब की पारी
इससे पहले, श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय और मार्कस स्टोइनिस की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। इस मैच में पंजाब ने अच्छी शुरुआत की थी। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह के बीच पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी हुई। आर्या 13 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। इस साझेदारी की बदौलत पंजाब ने पावरप्ले में अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर भी बनाया। शुरुआती छह ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 89/1 था।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए श्रेयस अय्यर भी दमदार प्रदर्शन करते नजर आए। उन्होंने 22 गेंदों में पहले अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद 36 गेंदों में 82 रन ठोके। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए प्रभसिमरन के साथ  25 रन जोड़े। सलामी बल्लेबाज 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद श्रेयस को नेहल वढेरा का साथ मिला और दोनों के बीच 73 रन की विशाल पार्टनरशिप हुई। ईशान मलिंगा ने वढेरा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने 27 रन बनाए।

पारी के आखिरी ओवर में मार्कस स्टोइनिस का तूफान आया। उन्होंने मोहम्मद शमी के खिलाफ लगातार चार गेंदों में चार छक्के ठोके। इस ओवर में तेज गेंदबाज ने कुल 27 रन खर्च किए। पंजाब के लिए शशांक ने दो, मैक्सवेल ने तीन स्टोइनिस ने 34* और यानसेन ने पांच* रन बनाए। वहीं, हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने चार और ईशान मलिंगा ने दो विकेट लिए।  

 

  • admin

    Related Posts

    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    नई दिल्ली  फुटबॉल डर्बी से पहले एक रैली के दौरान राजधानी पेरू के एलेजांद्रो विलानेवा स्टेडियम में हुई एक घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई…

    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    ह्यूस्टन /अमेरिका टिरांटे ने पहला सेट 7-6 (5) से हारने के बाद जोरदार वापसी की और मैच पर नियंत्रण स्थापित किया और अगले दो सेट 6-3, 6-4 से जीत लिए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

    हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

    मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?