पति की मौत, अस्पताल ने गर्भवती पत्नी से साफ कराया बेड पर लगा खून, झकझोर देगा डिंडौरी का मामला

डिंडोरी

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से समाज की मानवता शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला उस अस्पताल के बिस्तर को साफ करती हुई दिख रही है जिस पर कुछ समय पहले उसके पति की गोली लगने से मौत हुई थी।

मामला डिंडोरी हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। घटना गुरुवार को हुई जब जमीन विवाद में चार लोगों को गोली मार दी गई थी। महिला का पति भी इस घटना में घायल हो गया था और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अस्पताल का दावा है कि महिला ने खुद ही खून साफ करने की बात कही थी ताकि सबूत इकट्ठा कर सके, लेकिन इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है।
जानें क्या है पूरा मामला

डिंडोरी के लालपुर गांव में गुरुवार को जमीन विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी गई। मृतकों में पिता और एक बेटा शामिल हैं, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक शिवराज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शिवराज की पत्नी रोशनी पांच महीने की गर्भवती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में रोशनी एक हाथ में खून से सना कपड़ा पकड़े हुए दिख रही है और दूसरे हाथ से टिशू पेपर से बिस्तर साफ कर रही है। यह घटना गदासराय स्वास्थ्य केंद्र की बताई जा रही है। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का स्वास्थ्य विभाग और समाज के प्रति गुस्सा देखा जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना

वहीं अस्पताल के डॉक्टर ने चंद्रशेखर टेकाम ने सफाई देते हुए बताया कि स्टाफ मौजूद था। महिला को बिस्तर साफ करने के लिए नहीं कहा गया था। उन्होंने कहा कि गुरुवार को जमीन विवाद में घायल दो लोग हमारे केंद्र लाए गए थे। जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसकी पत्नी ने हमसे कहा कि उसे बिस्तर से खून पोंछने दिया जाए ताकि वह इसका इस्तेमाल सबूत के तौर पर कर सके। उसे बिस्तर साफ करने के लिए नहीं कहा गया था। मुझे महिला या उसके परिवार से कोई शिकायत नहीं मिली है।

admin

Related Posts

डॉ. बत्रा हेल्थकेयर का अत्याधुनिक क्लिनिक भोपाल में फिर शुरू, होम्योपैथिक और ब्यूटी सॉल्यूशंस के साथ

भोपाल विश्व स्तर पर होम्योपैथिक क्लीनिकों के सबसे बड़े नेटवर्क के साथ भारत की अग्रणी कंपनी डॉ. बत्रा हेल्थकेयर ने भोपाल में अपने अत्याधुनिक क्लिनिक के पुनः शुभारंभ की घोषणा…

चुनावी निगरानी होगी डिजिटल: प्रेक्षा ऐप से साझा होगी निकाय-पंचायत निर्वाचन जानकारी

प्रेक्षक प्रेक्षा ऐप से देंगे नगरीय निकाय और पंचायत निर्वाचन संबंधी जानकारी भोपाल राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन के लिये नियुक्त प्रेक्षकों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इतिहास रचने वाले कप्तान पर गिरी गाज, इटली ने WC 2026 दिलाने वाले खिलाड़ी को बाहर किया

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 0 views
इतिहास रचने वाले कप्तान पर गिरी गाज, इटली ने WC 2026 दिलाने वाले खिलाड़ी को बाहर किया

MP का लाल IPL में: अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 0 views
MP का लाल IPL में: अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 0 views
एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

छिंदवाड़ा का गर्व: IPL 2026 में मंगेश ने बनाया नाम, आरसीबी टीम से खेलेंगे

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 1 views
छिंदवाड़ा का गर्व: IPL 2026 में मंगेश ने बनाया नाम, आरसीबी टीम से खेलेंगे

SMAT खेलकर लौटे यशस्वी जायसवाल की तबीयत खराब, डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 1 views
SMAT खेलकर लौटे यशस्वी जायसवाल की तबीयत खराब, डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

IPL 2026 Auction Highlights: 10 टीमों के सबसे महंगे सौदे, किस खिलाड़ी ने तोड़ा रिकॉर्ड? देखें पूरी लिस्ट

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 3 views
IPL 2026 Auction Highlights: 10 टीमों के सबसे महंगे सौदे, किस खिलाड़ी ने तोड़ा रिकॉर्ड? देखें पूरी लिस्ट