शतक की जल्दी या बीते पल का डर? राहुल पर क्यों हावी है पंत का रन आउट कांड?

नई दिल्ली
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की हार की सबसे बड़ी वजह पहली पारी में ऋषभ पंत के रन आउट को माना जाता है। तीसरे दिन लंच से पहले उनका आउट होना टर्निंग पॉइंट रहा। तब तक भारत ड्राइविंग सीट पर था और उसके पास इंग्लैंड पर पहली पारी के आधार पर ठीक-ठाक बढ़ता का बढ़िया मौका था लेकिन वैसा नहीं हुआ। क्या लंच से पहले केएल राहुल के शतक की हड़बड़ी के चक्कर में ऋषभ पंत आउट हुए? मैच के बाद भारतीय ओपनर खुद यह कबूल चुके हैं इसके बाद भी रन आउट का सवाल उनका पीछा नहीं छोड़ रहा।

पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने सवाल उठाए हैं कि आखिर लंच से पहले ही शतक पूरा करने की ऐसी क्या हड़बड़ी थी। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'क्या किसी ने उनसे पूछा कि लंच से पहले शतक बनाना उनके लिए क्यों महत्वपूर्ण था? उसकी कोई वजह होनी चाहिए। उन्होंने ऐसा सोचा तो क्यों सोचा? उस पर इतना विचार क्यों किया गया? अगर कोई उनसे पूछे कि क्यों तब हमें असली बात पता चलेगी कि यह सब कुछ उपलब्धि से जुड़ा हुआ है।'

रॉबिन उथप्पा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि किसी ऑस्ट्रेलियाई या अंग्रेज खिलाड़ी के लिए ये आंकड़े (व्यक्तिगत उपलब्धियां) खास मायने रखते हैं। लेकिन किसी भारतीय खिलाड़ी के लिए यह मायने रखता है। शतक मायने रखता है। यह बहुत ज्यादा मायने रखता है क्योंकि भारतीय मीडिया और आलोचकों के लिए भी यह उससे भी ज्यादा मतलब रखता है। इसलिए शतक और मील के पत्थर बड़ी बात हैं।’

ऋषभ पंत जब रन आउट हुए तब केएल राहुल तब 99 रन बनाकर खेल रहे थे। मैच में पंत के सिंगल लेने की हड़बड़ी के लिए लंच से पहले पार्टनर के शतक पूरा करने की जल्दबाजी को जिम्मेदार माना गया। खुद केएल राहुल भी मैच के बाद कबूल चुके हैं कि शतक की उनकी हड़बड़ी की वजह से ही पंत रन आउट हुए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे।

जवाब में भारत तीसरे दिन लंच से पहले 3 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए थे। तब ऋषभ पंत 74 रन और केएल राहुल 99 रन बनाकर खेल रहे थे। 66वां ओवर चल रहा था। स्ट्राइक पर पंत थे। उन्होंने तीसरी गेंद पर काफी जोखिम भरा रन लेने की कोशिश की ताकि केएल राहुल को स्ट्राइक मिल जाए और वह लंच से पहले अपना शतक बना लें। बेन स्ट्रोक्स के शानदार और सटीक थ्रो से पंत रन आउट हो गए। 141 रन की साझेदारी का अंत हो गया। बाद में केएल राहुल भी शतक पूरा करते ही 100 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए। भारत बढ़त का शानदार मौका गंवा दिया और उसकी भी पहली पारी ठीक 387 रन पर खत्म हो गई।

इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 192 रन बनाए और भारत को मैच की चौथी पारी में जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य मिला। नौवें नंबर तक बल्लेबाज होने के बावजूद भारतीय टीम 17

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    नई दिल्ली इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से गुहार लगाई है। उन्होंने अपने नाम और तस्वीरों…

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। यह लीग का 19वां सीजन है। नया सीजन शुरू होने से पहले जानिए आईपीएल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान