राजा तालाब में मिले सैकड़ों ओरिजनल वोटर आईडी कार्ड,बिजावर में मचा हड़कंप

ओबीसी नेता ग्याप्रसाद पटेल बोले; बिजावर विधायक धांधली कर चुनाव जीते

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, छतरपुर जिला भी नहीं अछूता वोट चोरी के मामले से, चुनाव आयोग और प्रशासन पर उठे सवाल
छतरपुर

छतरपुर जिले के बिजावर नगर में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब राजा तालाब की सफाई के दौरान सैकड़ों असली मतदाता परिचय पत्र (वोटर कार्ड) पानी में मिले। यह सभी मतदाता परिचय पत्र वार्ड नंबर 15 के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

तालाब से निकले सैकड़ों असली मतदाता पहचान पत्र सूत्रों के अनुसार, सफाईकर्मी जब राजा तालाब की सफाई कर रहे थे, तभी पानी में एक बैग (पोटली) तैरती हुई दिखाई दी। जब बैग को बाहर निकाला गया, तो उसमें सैकड़ों ओरिजनल वोटर आईडी कार्ड पाए गए। 

मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। प्रत्यक्षदर्शी हीरालाल साहू ने बताया, “हमने देखा कि बैग में करीब 400 से 500 वोटर आईडी कार्ड थे। उन्हौने बताया कि हमारे लड़के का कार्ड भी शामिल है।” वहीं मतदाता रितेश अग्निहोत्री ने कहा कि “ये सभी कार्ड हमारे वार्ड नंबर 15 के हैं और असली हैं।”

सवालों के घेरे में प्रशासन और चुनाव आयोग; स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह वही मतदाता परिचय पत्र हैं, जो अब तक नागरिकों को बांटे नहीं गए थे। इससे बड़ा सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में वोटर कार्ड तालाब में कैसे पहुंचे और किसने इन्हें फेंका..? प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित BLO (बीएलओ) से पूछताछ की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना; मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष एवं संभागीय प्रवक्ता दीप्ति पांडे ने कहा: “बिजावर की यह तस्वीर राहुल गांधी की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ मुहिम को साफ तौर पर दर्शा रही है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।”

वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव ने कहा-'छतरपुर जिला भी अब वोट चोरी की घटनाओं से अछूता नहीं रहा। बिजावर विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों वोटर कार्ड तालाब में मिले हैं। जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग को इसकी तत्काल जांच कर स्पष्ट करना चाहिए कि ये कार्ड कहां से आए और किसने फेंके। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी अपना आंदोलन शुरू करेगी।”

बिजावर विधायक से संपर्क नहीं हो सका; इस घटना को लेकर बिजावर विधायक राजेश (बबलू) शुक्ला से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ओबीसी नेता गयाप्रसाद पटेल ने कहा कि बिजावर विधायक धांधली कर चुनाव जीते थे जो छुप नही सका। वही नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर लापरवाही की संपूर्ण जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाए।

admin

Related Posts

युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के ध्वजवाहक : मंत्री सारंग

विकसित भारत युवा संसद 2026: समापन कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर स्थित मानसरोवर भवन में…

प्रभारी मंत्री उइके ने सरई में मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन

भोपाल सरई के संदीपनी विद्यालय मैंदान में आयोजित मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय