देवास में भीषण सड़क दुर्घटना, पेड़ से टकराई कार, तीन की मौके पर मौत

देवास

इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर डेंजर जोन में शामिल बेड़ामऊ और पोलाय के बीच रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इंदौर की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। गंभीर चोट लगने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

हादसे में जान गवाने वालों में मां सहित बहू और बेटे शामिल हैं। इनके अलावा हादसे में दो लोग घायल हुए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक मवेशी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हुई और पेड़ से टकरा गई।

धार्मिक यात्रा से लौट रहा था परिवार
कमलापुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसे के बाद लोग अंदर फंस गए थे जिन्हें ग्रामीणों की मदद से मशक्क़त के बाद निकाला गया। मृतकों की पहचान सुनीता पुरोहित उनकी बहू नेहा पुरोहित और बेटे अभिषेक पुरोहित के रूप में हुई है। वहीं लोकेश व अमितेश निवासी खातेगाँव घायल हुए हैं। कमलापुर थाना प्रभारी उपेंद्र नाहर ने बताया मृतक सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील के बोरखेड़ा गांव के निवासी हैं और राजस्थान से किसी धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।

चापड़ा से कन्नौद के बीच आधा दर्जन से ज्यादा डेंजर जोन…
इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर चापड़ा से लेकर कन्नौद के बीच करीब आधा दर्जन डेंजर जोन है जहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। चापड़ा के अलावा मातमोर, मोखापिपल्या, बेड़ामऊ, धनतालाब घाट, बड़ी चौराहा बिजवाड़, कलवार घाट क्षेत्रों में पिछले करीब डेढ़ माह में हुए सड़क हादसों में 8 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 40 से अधिक घायल हो चुके हैं।

  • admin

    Related Posts

    मुख्य सचिव ने बैठक में कलेक्टर्स को दिए निर्देश

    भोपाल संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कोई कमी नहीं है। मुख्य सचिव  अनुराग जैन ने पेट्रोलियम पदार्थों की सुगम…

    संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर बनी फिल्म को दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान

    भोपाल  देश की राजधानी दिल्ली में मध्यप्रदेश संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा देवी अहिल्या बाई की ३०० वीं जयंती के अवसर पर निर्मित फिल्म लोकमाता देवी अहिल्या बाई को इंटरनेशनल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम