हुआवेई ने खुद का नया ऑपरेटिंग सिस्टम HarmonyOS किया लॉन्च

नई दिल्ली

चाइनीज टेलिकॉम कंपनी हुआवेई ने खुद का नया ऑपरेटिंग सिस्टम HarmonyOS लॉन्च किया है, जिससे गूगल और ऐपल को जोरदार टक्कर मिलने की उम्मीद है। दरअसल मौजूदा वक्त में दुनिया में बिकने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन Apple बेस्ड iOS और Google बेस्ड एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। हालांकि चीन की टेक कंपनी Huawei की ओर से नया ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किया गया है, जिससे ऐपल और गूगल के दबदबे को कम किया जा जा सकता है।

साल 2025 तक चीन की ज्यादातर नई डिवाइस में होगा HarmonyOS
ऐसा माना जाता है कि हुआवेई का नया ऑपरेटिंग सिस्टम स्मार्टफोन की दुनिया में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। साथ ही माना जा रहा है कि यह यूएस और चीन के रिश्तों के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। HarmonyOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर Huawei Mate 70 और Mate X6 फोल्डेबल स्मार्टफोन और नए MatePad Pro टैबलेट को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के सीईओ रिचर्ज यू ने कहा है कि यह अभी शुरुआत है। उन्होंने दावा किया है कि हुआवेई की सभी डिवाइस 2025 तक HarmonyOS Next ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

हुआवेई स्मार्टफोन कंपनी ने बनाया खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम
बता दें कि अमेरिका की तरफ से लगातार हुआवेई पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। अभी तक हुआवेई की मजबूरी रही है कि उसे अमेरिकी बेस्ड कंपनी गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड स्मार्टफोन बनाना होता था। ऐसे में हुआवेई पूरी तरह से अमेरिकी तकनीक से स्वतंत्र होना चाहती थी। यही वजह है कि चाइनीज कंपनी हुआवेई ने खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित किया है, जिससे अमेरिकी प्रतिबंधों से बचा जा सके। वैसे तो हुआवेई ने गूगल एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम से साल 2019 से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।

हुआवेई लॉन्च कर रही इनोवेटिव स्मार्टफोन
हुआवेई की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी तेजी से काम कर रही है। इसमें फोटो एडिटिंग टूल जैसे फीचर्स शामिल हैं। हुआवेई ने अमेरिकी प्रतिबंध के बावजूद बीते कुछ साल में चाइनीज स्मार्टफोन मार्केट में तेज ग्रोथ दर्ज की है। साथ ही कई इनोवेटिव स्मार्टफोन को पेश किया है। हुआवेई की ओर से ट्रिपल फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    WhatsApp में अब ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन, iOS पर टेस्टिंग से चैटिंग होगी और भी सरल

    मुंबई  WhatsApp पर चैटिंग करना और भी आसान होने जा रहा है, जिसमें यूजर्स आसानी से दूसरी भाषा में बात करने वाले लोगों से चैट कर पाएंगे. इसके लिए ऑटोमेट्रिक…

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 3 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय