एचपीसीएल में 731 बंपर वैकेंसी, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर, आवेदन की आखिरी तारीख 25 मार्च

नई दिल्ली

सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने ऑफिसर के विभिन्न 731 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। एचपीसीएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई करने की सोच रहे हैं, वे एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। एचपीसीएल ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें जूनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के 10, जूनियर एग्जीक्यूटिव सिविल के 19, जूनियर एग्जीक्यूटिव मेकेनिकल के 207, जूनियर एग्जीक्यूटिव इलेक्ट्रिकल के 117, जूनियर एग्जीक्यूटिव केमिकल के 27, जूनियर एग्जीक्यूटिव क्वालिटी कंट्रोल के 12, जूनियर एग्जीक्यूटिव एचआर के 5, जूनियर एग्जीक्यूटिव फायर एड सेफ्टी के 16, मैकेनिकल इंजीनियर के 72, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 37, सिविल इंजीनियर के 17, केमिकल इंजीनियर के 15, ऑफिसर-फाइनेंस (सीए) के 30, ऑफिसर-फाइनेंस (सीएमए) के 4, ऑफिसर फाइनेंस (एमबीए) के 4, ऑफिसर-एचआर के 6, ऑफिसर-आईएस के 20, जूनियर एग्जीक्यूटिव/असिस्टेंस ऑफिसर/ऑफिसर-ऑफिशियल भाषा (हिंदी) कार्यान्वयन के 3, ऑफिसर-सीबीजी ऑपरेशन के 1, और एचआर लीगल ऑफिसर के 2 शामिल हैं।
सीनियर ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर-सेफ्टी (उत्तर प्रदेश) के 2, सीनियर ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर-सेफ्टी (तमिलनाडु) के 2, सीनियर ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर-सेफ्टी (केरला) के 2, सीनियर ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर-सेफ्टी (गोवा) के 1, सीनियर ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर-सेफ्टी (एचक्यूओ) के 3, सीनियर ऑफिसर-सीबीजी ऑपरेशंस के 1, सीनियर ऑफिसर-सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) ऑपरेशंस एंड मेनटेनेंस के 4, सीनियर ऑफिसर-सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) प्रोजेक्ट्स के 6, सीनियर ऑफिसर-सेल्स (रीटेल/लुब्रिकेंट्स/सीधी बिक्री/एलपीजी) के 50, सीनियर ऑफिसर-बेंजीन/टोल्यून का हैंडलीन के 3 पद हैं।

असिस्टेंस मैनेजर/मैनेजर-प्रोजेक्ट्स के 6, सीनियर ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर-ल्यूब ब्लेंडिंग के 2, सीनियर ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर-ग्रीस मैन्युफैक्चरिंग के 4, मैनेजर-प्लांट ऑपरेशंस (2जी इथेनॉल) के 1, असिस्टेंट मैनेजर- प्लांट मैनटेनेंस (2जी इथेनॉल) के 1, सीनियर ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर-फीडस्टफ्स प्रोक्योरमेंट (2जी इथेनॉल) के 1, सीनियर ऑफिसर/ असिस्टेंट मैनेजर- कंपनी सेक्रेटरी के 1, मैनेजर/सीनियर मैनेजर- सस्टेनेबिलिटी (एचएसएसई) के 2, मैनेजर-टेक्निकल सर्विसेज (पेट्रोकेमिकल्स) के 3 पद हैं।
डिप्टी जनरल मैनेजर-टेक्निकल सर्विसेज (आर एंड डी प्रोडक्ट कॉमर्स लाइजेशन-पेट्रोकेमिकल्स) के 1, डिप्टी जनरल मैनेजर-पोलीमर एक्पर्ट के 1, असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर-आईएस (डेटा मैनेजमेंट) के 1, असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर-आईएस (साइबर सिक्योरिटी) के 1, असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर-आईएस (क्वालिटी असुरेंस) के 1, मैनेजर/सीनियर मैनेजर-आईएस (एंटरप्राइज आर्किटेक्ट) के 1, असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर/सीनियर मैनेजर-एचआर के 5 और सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रैटिजिस्ट एंड एडवाइजर-आईटी एंड ओटी (एफटीसी) के 1 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार डिप्लोमा/ग्रेजुएशन/बीई/बीटेक/एमबीए/सीए/सीएमए/एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।
अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु पोस्ट वाइज 25 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 25 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 1,180 रुपए तय की गई है। वहीं, अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट दी गई है।

एचपीसीएल की ओर से सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए ऑनलाइन, लिखित परीक्षा का आयोजन 3 मई को किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद अनुसार 30,000 से 2,80,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगी गई सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

admin

Related Posts

रेलवे ग्रुप डी और लेवल-2 में अग्निवीरों के लिए आरक्षण की सुविधा लागू

नई दिल्ली पूर्व अग्निवीरों को रेलवे की भर्तियों में भी आरक्षण मिलेगा। रेलवे ने सेना के साथ सहयोग ढांचे (कॉपरेशन फ्रेमवर्क) के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों के लिए…

युवाओं के लिए खुशखबरी: बिहार के 16 विभागों में 12,000 नई भर्तियाँ प्रस्तावित, देखें विभाग-वार पद संख्या

पटना बिहार तकनीकी सेवा आयोग को 16 विभागों से 12 हजार से अधिक नई रिक्तियां मिली हैं। इन रिक्तियों पर नियुक्ति के लिए इस माह के अंत से लेकर जुलाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 0 views
सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 0 views
कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

क्रिकेटर Rinku Singh के प‍िता का देहांत, बीमारी से चल रही थी कठिन लड़ाई

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
क्रिकेटर Rinku Singh के प‍िता का देहांत, बीमारी से चल रही थी कठिन लड़ाई