iPhone से कॉलिंग के लिए Wi-Fi Calling ऐसे करें एनेबल

 

नेटवर्क में समस्या होने की वजह से कई बार कॉल करने में दिक्कत आती है. कई बार इमरजेंसी कॉल करने की जरूरत पड़ती है लेकिन खराब नेटवर्क की वजह से ऐसा हो नहीं पाता है. नेटवर्क ना होने की स्थिती में कॉल करना पॉसिबिल ही नहीं हो पाता है. हालांकि एक ऑप्शन आपके पास है.

अब टेलीकॉम कंपनियां Wi-Fi calling फीचर देने लगी है. इस फीचर से मोबाइल नेटवर्क नहीं होने पर भी Wi-Fi के जरिए कॉल किया जा सकता है. कई मोबाइल में Wi-Fi calling फीचर इनबिल्ट दिया जाता है लेकिन उसे इनेबल करना पड़ता है.

अगर आप iPhone यूजर है तो आप के फोन में Wi-Fi calling फीचर इनबिल्ट रहता है. इस फीचर से Wi-Fi की मदद से ही आप ऑडियो कॉल, वीडियो कॉल और iMessage टेक्सट कर सकते हैं. ये फीचर वहां काफी उपयोगी साबित होता है जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं है या काफी कम है. इस फीचर को आपके iPhone में इनेबल करना का तरीका यहां हम बता रहे हैं.
        

Wi-Fi calling फीचर को iPhone पर इनेबल करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे. इसके लिए सबसे पहले आप अपने iPhone की सेटिंग को ओपन कर लें. सेटिंग में phone (या cellular) सेटिंग में जाकर Wi-Fi calling पर टैप करें. Wi-Fi Calling on This iPhone टॉगल को ऑन कर दें.
         

टॉगल ऑन होते ही आपको एक मैसेज दिखेगा. इस मैसेज में कहा जाएगा कि Wi-Fi को इनेबल करते ही इस बात की जानकारी आपके कैरियर तक पहुंच जाएगी. इनेबल बटन को टैप करके इसे कन्फर्म कर लें. Wi-Fi Calling फीचर इनेबल हो गया है इसको चेक करने के लिए Wi-Fi के साथ अपने फोन के कैरियर को आईफोन में सर्च करें.

इस फीचर के इनेबल होते ही आप अपने आईफोन से बिना किसी नेटवर्क के भी कॉल कर सकते हैं. इसके लिए बस आपका फोन Wi-Fi से कनेक्ट रहना चाहिए. ये मेक श्योर करना जरूरी है कि आपके नेटवर्क प्रोवाइडर WiFi Calling का सपोर्ट दे रहा है या नहीं. इसके लिए आप अपने नेटवर्क प्रोवाइडर के कस्टमर केयर से बात कर सकते हैं.

  • admin

    Related Posts

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    समय के साथ चेकअप जरूरी है सेहत के लिए

    अच्छा स्वास्थ्य सबकी चाहत होती है। बहुत से लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योगा, सैर, जिम, व्यायाम, तैराकी आदि नियमित रूप से करते रहते हैं। बहुत कम लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से