भारत आने के लिए लियोनल मेसी की डील कितने करोड़ की थी? सामने आई पूरी रकम

कोलकाता 
पिछले दिनों फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी भारत के दौरे पर थे, जहां उन्होंने कोलकाता, हैदराबाद समेत कई शहरों में इवेंट्स में हिस्सा लिया। इस दौरान, कोलकाता में हालात खराब हो गए और स्टेडियम में फैंस का काफी गुस्सा देखने को मिला। पूरे इंडिया टूर के लिए मेसी को बड़ी रकम दी गई थी। इवेंट के ऑर्गनाइजर और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सताद्रू दत्ता ने बताया है कि मेसी पर कितना खर्च किया गया और वो पैसे कहां-कहां से आए।
 
मीडिया अनुसार, दत्ता ने एसआईटी को बताया, "लियोनेल मेसी को टूर के लिए 89 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि 11 करोड़ रुपये टैक्स के तौर पर भारत सरकार को दिए गए, जिससे कुल खर्च 100 करोड़ रुपये हो गया।'' सूत्रों ने बताया कि इस रकम का 30 परसेंट स्पॉन्सर से मिला, जबकि बाकी 30 परसेंट टिकटों की बिक्री से आया। एसआईटी के अधिकारियों को दत्ता के फ्रीज किए गए बैंक खातों में 20 करोड़ रुपये से ज़्यादा की रकम मिली।

एसआईटी के अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को दत्ता के घर पर छापे के बाद कई डॉक्यूमेंट्स जब्त किए। अधिकारी ने कहा, "दत्ता ने दावा किया कि उनके बैंक अकाउंट में जो रकम है, वह कोलकाता और हैदराबाद में मेसी इवेंट के टिकट बेचने और स्पॉन्सर से मिली है। हम उनके दावों की जांच कर रहे हैं।" कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में इवेंट देखने के लिए हजारों दर्शकों ने महंगी टिकटें खरीदी थीं, लेकिन कार्यक्रम में तब अफरा-तफरी मच गई जब बड़ी संख्या में लोग मैदान पर मेसी के चारों ओर जमा हो गए, जिससे वह गैलरी से मुश्किल से दिखाई दे रहे थे और फैंस में गुस्सा भड़क गया, जिनमें से कुछ ने बाद में स्टेडियम के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की।

पश्चिम बंगाल सरकार ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के इवेंट में हुई तोड़फोड़ की जांच के लिए सीनियर आईपीएस अधिकारियों पीयूष पांडे, जावेद शमीम, सुप्रतिम सरकार और मुरलीधर की एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई थी। अधिकारी ने बताया कि एसआईटी इस घटना में सुरक्षा में चूक, एक्सेस नियमों के उल्लंघन और आयोजकों और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। 13 दिसंबर को लियोनेल मेसी इवेंट के गिरफ्तार मुख्य आयोजक सताद्रू दत्ता ने जांचकर्ताओं को बताया है कि सॉल्ट लेक स्टेडियम में अपनी मौजूदगी के दौरान फुटबॉल आइकन को "छुआ या गले लगाया जाना पसंद नहीं आया" और वह तय समय से पहले ही वहां से चले गए, SIT के एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्पेशियल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के अधिकारियों द्वारा लंबी पूछताछ के दौरान, दत्ता ने कहा कि मेसी को पीठ पर छुआ जाना या गले लगाया जाना पसंद नहीं आया और इस चिंता के बारे में फुटबॉलर की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विदेशी सुरक्षा अधिकारियों ने पहले ही बता दिया था। सूत्र ने बताया कि दत्ता ने शुक्रवार को पूछताछ के दौरान जांचकर्ताओं से कहा, "भीड़ को रोकने के लिए बार-बार पब्लिक अनाउंसमेंट करने के बावजूद कोई असर नहीं हुआ। जिस तरह से मेसी को घेरा गया और गले लगाया गया, वह वर्ल्ड कप जीतने वाले फुटबॉलर के लिए बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं था।"

 

admin

Related Posts

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

नई दिल्ली   अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड के बीच मंगलवार को खेला गया। बास डे लीडे के बेहतरीन…

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

 नई दिल्ली    भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का ताजा यू-टर्न सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं है, बल्कि उसकी विफल राजनीति की खुली स्वीकारोक्ति है. 2026 टी20…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला