शांत घर कैसे बन जाता है अशांत? चाणक्य नीति में छुपे हैं घरेलू विवाद के 5 रहस्य

चाणक्य नीति के अनुसार परिवार में झगड़े सिर्फ शब्दों या घटनाओं की वजह से नहीं होते, बल्कि वहां रहने वाले लोगों की आदतों और विचारों के टकराव से उत्पन्न होते हैं। ऐसे में परिवार में प्रेम और संतुलन बनाए रखने के लिए आइए जानते हैं 5 ऐसे कारण, जो अकसर बनते हैं घर में झगड़े का कारण।

एक परिवार पति पत्नी के अलावा कई पीढ़ियों के एक साथ रहने से बनता है। परिवार के सदस्य अगर एकसाथ प्यार से मिलकर रहते हैं तो बड़ी से बड़ी समस्या भी छोटी लगने लगती है। लेकिन परिवार में अगर आपसी झगड़े होने लगे तो जीवन बेहद कठिन लगने लगता है। क्या आप जानते हैं आखिर परिवारों में कलह की बड़ी वजह क्या होती है ? इस सवाल का जवाब चाणक्य नीति में दिया गया है। चाणक्य नीति के अनुसार परिवार में झगड़े सिर्फ शब्दों या घटनाओं की वजह से नहीं होते, बल्कि वहां रहने वाले लोगों की आदतों और विचारों के टकराव से उत्पन्न होते हैं। ऐसे में परिवार में प्रेम और संतुलन बनाए रखने के लिए आइए जानते हैं 5 ऐसे कारण, जो अकसर बनते हैं घर में झगड़े का कारण।

एक-दूसरे की अनदेखी

जब परिवार के सदस्य एक-दूसरे की भावनाओं को अनदेखा करके सिर्फ अपना स्वार्थ देखते हैं, तो दिलों में दूरियां बढ़ने लगती हैं। चाणक्य कहते हैं कि सम्मान और संवाद हर रिश्ते की बुनियाद हैं। अगर परिवार में किसी की बात नहीं सुनी जाती, तो वह अकेलापन महसूस करता है। इससे संघर्ष की संभावना बढ़ जाती है।

बाहरी लोगों का हस्तक्षेप

चाणक्य नीति कहती है कि पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप रिश्तों को बिगाड़ सकता है। जब दूसरों की बातें परिवार के सदस्यों को भड़काने लगती हैं, तो परिवार में कलह का वातावरण बढ़ जाता है। पारिवारिक निर्णय परिवार के भीतर ही लिए जाने चाहिए। बाहरी हस्तक्षेप से विश्वास टूट जाता है।

झूठ बोलने और धोखा देने की आदत

झूठ और छल रिश्तों की डोर को कमजोर बनाते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार जिस घर में सत्य का वास नहीं होता, वहां शांति कभी नहीं रुकती। एक झूठ कई रिश्तों को तोड़ सकता है। परिवार में पारदर्शिता और ईमानदारी आवश्यक है।

अहंकार और क्रोध

चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति का क्रोध और अहंकार घर के सबसे बड़े विनाशक हैं। जब परिवार का कोई सदस्य हमेशा खुद को सही समझता है और दूसरों को नीचा दिखाता रहता है, तो घर के सदस्यों के बीच कलह बढ़ती है। विनम्रता और धैर्य ही परिवार को एकजुट बनाए रख सकते हैं। व्यक्ति को अपनी हर बात का जवाब क्रोध से नहीं बल्कि बुद्धिमत्ता से देना चाहिए।

धन और संपत्ति का लोभ

चाणक्य नीति कहती है कि धन का लोभ व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु है। जब परिवार में धन को लेकर मतभेद होते हैं, तो कलह बढ़ जाती है। पारिवारिक निर्णय आपसी समझ और विश्वास के साथ लिए जाने चाहिए। लोभ रिश्तों को खोखला कर देता है।

admin

Related Posts

गूगल का ‘जीरो डे’ अलर्ट, 3.5 अरब लोग खतरे में, तुरंत करें यह कदम

नई दिल्ली टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी Google का क्रोम ब्राउजर दुनियाभर में पॉपुलर है और भारत समेत दुनियाभर में इसके 3.5 अरब से ज्यादा यूजर हैं. अब अधिकतर यूजर्स…

AC खरीदने का सही मौका! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC पर तगड़ी छूट, Voltas और Godrej की डील्स हिट

नई दिल्ली गर्मी का मौसम शुरू होने ही वाला है और अब एयर कंडीशनर की डिमांड भी तेजी से बढ़ने वाली है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 0 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 0 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह