अयोध्या में सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गई सच्चाई

 अयोध्या

 यूपी के अयोध्या में सुहागरात पर दूल्हा और दुल्हन की मौत का मामला चर्चा में है। दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। दूल्हे ने दुल्हन की रात 12 बजे के करीब गला दबाकर हत्या की थी। दुल्हन की मौत के आधे घंटे बाद दूल्हे ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों की मौत की वजह अभी भी रहस्य है। मामला थाना कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला का है।
क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक परिवार में उस समय खुशियां मातम में बदल गईं, जब सुहागरात पर ही दूल्हा और दुल्हन दोनों की मौत हो गई। 7 मार्च को इनकी शादी थी। 8 मार्च को दुल्हन विदा होकर ससुराल आई और सुहागरात के दौरान ही दूल्हे और दुल्हन की मौत हो गई।

घर पूरा सजा हुआ था। परिवार के लोग प्रीतिभोज की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सुबह जब 7 बजे दूल्हा-दुल्हन का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को शक हुआ और दरवाजा तोड़कर देखा तो सबके होश उड़ गए। दुल्हन बिस्तर पर मृत पड़ी थी, तो दूल्हा छत के हुक से लटका हुआ था। आनन-फानन में पुलिस और लड़की के घरवालों को सूचना दी गई।

शादी के ठीक अगले ही दिन नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दूल्हा प्रदीप का शव छत के हुक से लटका मिला, जबकि दुल्हन का शव बेड पर पड़ा था। इस घटना से पूरे परिवार और इलाके में मातम छा गया। बेटी की मौत की खबर सुनकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना से इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है और यह समझ नहीं पा रहा है कि आखिर वो कौन सी वजह होगी कि एक शख्स ने अपनी सुहागरात पर ही पहले पत्नी को मार डाला और फिर खुद को फांसी लगा ली।

admin

Related Posts

एराज मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पेशेंट सेफ्टी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

एराज मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल में हुआ पेशेंट सेफ्टी  कॉन्क्लेव-2026 । विशेषज्ञों ने कहा कि "एआई हर मर्ज की दवा नहीं हो सकता"  लखनऊ   एराज मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल में…

इंडस्ट्री फर्स्ट और इन्वेस्टर फर्स्ट दृष्टिकोण से यूपी आज वैश्विक निवेशकों का आकर्षक गंतव्य

प्रदेश अब ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन और टाइमली डिलीवरी का मॉडल, यही नए यूपी की पहचानः योगी सरकार ने ट्रिपल एस, यानी सिक्योरिटी, स्टेबिलिटी और स्पीड की गारंटी दी हैः सीएम इंडस्ट्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक