RCB को CSK के खिलाफ चेन्नई में कैसे मिल सकती है जीत? शेन वॉटसन ने बताई तरकीब

चेन्नई
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को उनके दूसरे मैच से पहले एक बड़ी सलाह दी है। वे चाहते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में आरसीबी को बदलाव करना चाहिए। लंबे समय तक आईपीएल खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी ने कहा है कि चेन्नई की पिच की जरूरत के अनुसार आरसीबी को टीम संयोजन में बदलाव करना होगा।

आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन वॉटसन का मानना ​​है कि चेन्नई के खिलाफ उन्हें बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। वॉटसन ने ‘जियोहॉटस्टार’ पर कहा, ‘‘आरसीबी के लिए चेपॉक में खेलना एक बड़ी चुनौती होगी, विशेषकर सुपर किंग्स के पास मौजूद बेहतरीन गेंदबाजों को देखते हुए। सुपर किंग्स की ताकत का मुकाबला करने के लिए आरसीबी को अपने टीम संयोजन में बदलाव करने की जरूरत होगी, लेकिन कोई गलती नहीं करें – चेपॉक (CSK का) एक किला है।’’

अपने आईपीएल करियर में सुपर किंग्स और आरसीबी दोनों के लिए खेलने वाले वॉटसन ने चेन्नई के पास बेहतरीन स्पिनरों की मौजूदगी को घरेलू मैदान पर उनके दबदबे का मुख्य कारण बताया। वॉटसन ने कहा, ‘‘सुपर किंग्स का पूरा स्ट्रक्चर चेन्नई में बेहतरीन प्रदर्शन करने के इर्द-गिर्द बना है। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले तीनों स्पिनरों- अश्विन, जडेजा और नूर अहमद, को ही देखें। वे उस सतह पर वाकई बहुत उपयोगी साबित होंगे।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘नूर अहमद के सुपर किंग्स के लिए पहले ही मैच में इतने प्रभावशाली प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास ही बढ़ेगा, क्योंकि उन्हें पता है कि उनके पास विकेट लेने का एक और विकल्प है।’’ राजस्थान रॉयल्स के 2008 के खिताबी अभियान का हिस्सा रहे शेन वॉटसन ने कहा कि उनकी पूर्व टीम के पास अच्छे स्पिन विकल्पों की कमी है और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में यह बात सामने आई।

admin

Related Posts

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

नई दिल्ली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने मुंबई में IPL 2026 के लिए अपना प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू किया है। सोमवार को मुंबई में आधिकारिक प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप…

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  बेंगलुरु कर्नाटक सरकार ने सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले आयोजित करने की मंजूरी दे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी