कानुपर में हॉस्पिटल संचालक ने नर्स से की दरिंदगी, मुंह में कपड़ा ठूसा, दुष्कर्म किया

कानपुर

यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कल्याणपुर में सोमवार को प्राइवेट अस्पताल संचालक ने नर्सिंग छात्रा के साथ रेप किया। पीड़िता नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रही थी। घर पहुंचकर पीड़िता ने इसकी तहरीर थाने में दी। जिसके बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सचेंडी की रहने वाली एक युवती यहां नर्सिंग कॉलेज में जेएनएम सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वह नाना के यहां रहती है। करीब दो महीने से वह पनकी रोड पुलिस चौकी के पास एक निजी अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही है। रविवार रात उसकी अस्पताल में ड्यूटी थी। सुबह चार बजे नींद आने पर वह अस्पताल के रेस्ट रूम में लेट गई। इसी दौरान शिवराजपुर निवासी अस्पताल संचालक इम्तियाज वहां पहुंचा। छात्रा को अकेला देख इम्तियाज ने कमरा बंद कर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह पीड़िता ने कल्याणपुर थाने जाकर पुलिस से शिकायत की। कल्याणपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर रेप के आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पीड़ित छात्रा का मेडिकल करा दिया गया है।

इम्तियाज खुद को बताता था सीटू

कल्याणपुर में अस्पताल चलाने वाला इम्तियाज इलाके में खुद का नाम सीटू बताता था। बताया जा रहा है कि उसका चाल-चलन अच्छा नहीं था इसलिए वह पहचान छुपाए रखता था। इसकी भी जांच की जा रही है।

समझौते का दबाव बनाने का आरोप

सूत्रों की मुताबिक पीड़िता ने सुबह थाने जाकर मामले की शिकायत की थी तो पुलिस तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। आरोप है कि दिनभर थाने में अस्पताल संचालक और नर्सिंग छात्रा के बीच समझौते की बात चलती रही। पुलिस पर काफी समय तक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी न करने का आरोप है। हालांकि कल्याणपुर इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिलने के तुरंत बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

admin

Related Posts

बहाल होते ही आईएएस अभिषेक प्रकाश की बड़ी वापसी, यूपी सरकार ने इस पद पर किया तैनात

लखनऊ रिश्वत मामले में सस्पेंड किए गए आईएएस अभिषेक प्रकाश की प्रशासनिक सेवा में एक बार फिर वापसी हो गई है। एक साल पहले निलंबित किए गए आईएएस अभिषेक को…

चित्तौड़गढ़ दुर्ग हमारी शौर्य परंपरा का प्रतीक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

चित्तौड़गढ़ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चित्तौड़गढ़ के ऐतिहासिक दुर्ग पर आयोजित 'जौहर श्रद्धांजलि समारोह' को संबोधित करते हुए मेवाड़ की धरा को भारत की शक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान