हास्पिटल पर 31 लाख का जुर्माना और कुछ का पंजीयन निरस्त, छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में बड़ी लापरवाही

रायपुर।

छत्तीसगढ़ राज्य नोडल एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी के 2 और डोण्डी लोहारा के एक निजी अस्पताल पर कार्रवाई की गई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य नोडल एजेंसी को अस्पतालों के खिलाफ अनावश्यक पैकेज ब्लॉक करने, आई.पी.डी. और आई.सी.यू. पैकेजों का दुरुपयोग करने, योजना के तहत लाभ देने से इनकार करने और अतिरिक्त नगद राशि वसूलने जैसी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों के आधार पर अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने या जवाब न देने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है।

हॉस्पिटल पर 31.32 लाख का जुर्माना
राजधानी रायपुर के जय अम्बे मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल द्वारा आई.सी.यू. पैकेज के दुरुपयोग के मामले में संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर अस्पताल पर ₹31.32 लाख का जुर्माना लगाया गया है और इसे तीन महीने के लिए योजना से निलंबित किया गया है।

इन अस्पतालों का पंजीयन किया गया रद्द
जय अम्बे मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के अलावा रायपुर के एक अन्य निजी अस्पताल और बालोद के डोण्डी लोहारा स्थित समता हॉस्पिटल में अनावश्यक रूप से पैकेज ब्लॉक करने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने के कारण पंजीयन रद्द कर दिया गया है।

admin

Related Posts

खाद्य सुरक्षा पर सवाल: 21 जिलों की रिपोर्ट के बाद विभागों को चेतावनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के निरीक्षण में 21 जिलों में संचालित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में कई कमियां सामने आई हैं. इन खामियों को लेकर आयोग ने सख्ती दिखाते…

140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय

लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस एक दूसरे के राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका 140 करोड़ देशवासियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 3 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर