खौफनाक हादसा: गिरा हाईटेंशन वायर, मां-बेटे की मौके पर ही मौत

जौनपुर

थाना जफराबाद क्षेत्र के उत्तरगांवा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब धान की रोपाई कर रहे मां-बेटे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत के चारों ओर फसल की सुरक्षा के लिए लोहे की तार से घेराव किया गया था. खेत से लगभग 70 मीटर दूर से गुज़र रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर लोहे की बाड़ पर गिरा, जिससे उसमें करंट दौड़ने लगा. उसी दौरान रोपाई करते हुए बासमती देवी और उनका बेटा करंट की चपेट में आकर तार से चिपक गए और मौके पर ही तड़पते हुए उनकी मौत हो गई. मृतकों की पहचान बासमती देवी (58 वर्ष) पत्नी रामअजोर बनवासी और उनके पुत्र लोधी बनवासी (35 वर्ष) निवासी उत्तरगांवा के रूप में हुई है.

वहीं परिवार के अन्य सदस्यों ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए खुद को खेत से बाहर सुरक्षित निकाल लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया. घटना के लगभग 10 मिनट बाद बिजली सप्लाई बंद की गई, तब जाकर शवों को खेत से हटाया जा सका.
सूचना पर पहुंची जफराबाद थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

  • admin

    Related Posts

    यूपी SIR से संबंधित दावे-आपत्तियों का समय एक महीने बढ़ा, 27 मार्च तक होगी नोटिस पर सुनवाई

    लखनऊ यूपी एसआईआर को लेकर बड़ा अपडेट है। राज्य निर्वाचन आयोग ने दावे और आपत्तियों का समय एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब छह मार्च तक दावे और…

    ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक शिक्षा ढांचा डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता, विद्यालय संस्कार व कौशल विकास के केंद्र भी बनें

    यमकेश्वर/पौड़ी गढ़वाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे पर पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर स्थित इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार