राजस्थान में भीषण एक्सीडेंट: स्पीडिंग थार ने रौंदी जिंदगी, पल भर में उजड़ गया परिवार

अलवर 
अलवर जिले में भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सदर थाना क्षेत्र के छठी मील के पास एक तेज रफ्तार थार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि परिवार शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था।
 
पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब 8 बजे हुआ। बाइक पर पांच लोग सवार थे — पति-पत्नी, उनका दो साल का बेटा और दो भतीजियां। अचानक पीछे से आई तेज रफ्तार थार ने बाइक को इतनी जोर से टक्कर मारी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद बाइक सवार सभी सड़क पर गिर पड़े, जबकि थार कार कई मीटर दूर जाकर रुकी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पति महेंद्र (35) का शव करीब 200 मीटर दूर, पत्नी गुड्डी (35) घायल अवस्था में 100 मीटर दूर, जबकि बेटा पूर्वांश (2) और भतीजी पायल (8) के शव सड़क पर 100 मीटर के दायरे में बिखरे मिले। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि चार वर्षीय खुशबू, जो गंभीर रूप से घायल है, थार की छत पर 500 मीटर दूर घायल अवस्था में पाई गई।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को जिला हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने थार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक महेंद्र नांगल खेड़ा गांव का निवासी था। वह अपने चचेरे भाई मोहन के बेटे की शादी में परिवार के साथ शालीमार गया था। रात में सभी लोग एक ही बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे। छठी मील के पास पीछे से आई तेज रफ्तार थार ने बाइक को इतनी जोर से टक्कर मारी कि पूरा परिवार सड़क पर जा गिरा। हादसे में महेंद्र, उसकी पत्नी, बेटे और भतीजी की जान चली गई, जबकि छोटी भतीजी खुशबू घायल हो गई।

एएसआई बंशीलाल ने बताया कि थार सवार हादसे के बाद कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। वाहन को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया गया है। परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि छठी मील क्षेत्र में आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से स्पीड कंट्रोल या बैरिकेडिंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।

इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, माहौल मातम में बदल गया। घर के आंगन में चार जनाजे एक साथ रखे जाने से हर किसी की आंखें नम हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। अलवर पुलिस ने बताया कि हादसे के हर पहलू की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

 

admin

Related Posts

सलूंबर स्वास्थ्य संकट: विशेषज्ञों ने मलेरिया और वायरल एन्सेफलाइटिस की जताई आशंका

सलूंबर सलूंबर जिले में 8 दिन के भीतर 8 बच्चों की मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है. घाटा और झल्लारा में कुछ दिनों के भीतर बच्चों की…

राजस्थान में ‘लखपति दीदी’ योजना का जिक्र, 16 लाख महिलाएं बनी आत्मनिर्भर

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के लोकसभा में पारित होने से पहले प्रदेश की महिलाओं से सीधा संवाद किया. मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

रुतुराज की टीम vs रहाणे की अगुवाई, कौन मारेगा बाजी

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
रुतुराज की टीम vs रहाणे की अगुवाई, कौन मारेगा बाजी

विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर