फ्रिज से ‘लड्डू’ चुराकर खाने की दी खौफनाक सजा, सौतेली मां ने 4 साल के बच्चे को गर्म तवे पर बैठा कर जला दिया

गाजियाबाद
यूपी के गाजियाबाद से एक बेहद हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। टीएचए स्थित शालीमार गार्डन की डीएलएफ कॉलोनी में एक सौतेली मां ने 4 साल के बच्चे को फ्रिज से लड्डू लेने पर गर्म तवे पर बैठा कर जला दिया। जिससे बच्चा बुरी तरह से जल गया। बच्चे के पिता ने सौतेली मां और सास के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पिछले 20 सालों से ट्रांस हिंडन में परिवार के साथ रह रहे राजेश मूलरूप से महाराष्ट्र स्थित नागपुर के निवासी हैं। वह गांधीनगर की एक फैक्टरी में सिलाई का काम करते हैं। दो साल पहले राजेश का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया था। पहली पत्नी से राजेश को एक बेटा है। गीतांशु चार साल का है। राजेश ने आठ महीने पहले डीएलएफ कॉलोनी में रहने वाली एक महिला से दूसरी शादी की थी। यह महिला की भी दूसरी शादी ही है। महिला की भी पहले पति से एक 7 साल की बेटी है।

राजेश ने बताया कि 30 जनवरी को जब वह काम पर चले गए, तब उनकी पत्नी बच्चों संग अपनी मां के घर चली गई। यहां उनके बेटे गीतांशु ने फ्रिज में रखा लड्डू निकाल कर खा लिया। इस पर उनकी पत्नी बौखला गई और इनके बेटे को तवा गर्म करके उस पर बैठा दिया। फिर बच्चे को डराकर चुप करा दिया। 5 फरवरी को जब उन्होंने बच्चे के जले हुए कूल्हे देखे तब बेटे से पूछा। पूरा मामला पता चलते ही उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया।

  • admin

    Related Posts

    डिप्टी सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश में आने का दिया निमंत्रण

    उप मुख्यमंत्री की जर्मनी के प्रतिनिधि मंडल से लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर व नवाचार पर चर्चा   उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी में केल्स्टरबाख के मेयर, राउनहाइम के मेयर तथा…

    जर्मनी की टेक कंपनी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में डेटा सेंटर स्थापित करने की तैयारी

    लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में चलेंगी एआई-आधारित स्वास्थ्य परियोजनाएं फ्रैंकफर्ट में यूपी प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक, हेल्थ-टेक और एआई सहयोग पर बनी सहमति जर्मनी की टेक कंपनी के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्या फिर दौड़ेगी F1 कारें? बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर अडानी ग्रुप की नजर

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 0 views
    क्या फिर दौड़ेगी F1 कारें? बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर अडानी ग्रुप की नजर

    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 1 views
    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव