21 फरवरी 2026 का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानें आज का दिन आपके लिए शुभ या अशुभ?

मेष : आज आपका मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे टेंशन हो सकती है। कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जो आपको पसंद न हों, लेकिन मजबूरी में करना पड़ेगा। यात्रा का योग बन रहा है, पर सफर थकाने वाला हो सकता है। पिता की सेहत और बच्चों के व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ में छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए बात संभलकर करें। कामकाज में धैर्य रखें, जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है।

वृषभ : आज पैसों के मामले में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अचानक पैसा आने की खुशी मिलेगी, लेकिन खर्च भी उसी तेजी से निकल सकता है। किसी खबर या मैसेज को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए बिना जांचे-परखे किसी पर भरोसा न करें। नौकरी और कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कोर्ट-कचहरी या विवाद से दूर रहना बेहतर होगा। लव लाइफ में समय दें, पार्टनर से खुलकर बात करेंगे तो गलतफहमी दूर होगी। यात्रा से खास फायदा नहीं दिख रहा, जरूरी न हो तो टाल दें।

मिथुन : आज सेहत थोड़ी ढीली रह सकती है। थकान, नींद की कमी या सिरदर्द परेशान कर सकता है। लव लाइफ में मनमुटाव हो सकता है, इसलिए गुस्से में कोई बात न कहें। बच्चों के साथ तालमेल बनाए रखने की जरूरत है, वरना वे आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकते हैं। नौकरी या बिजनेस में आज नए काम की शुरुआत न करें। जो काम चल रहा है, उसी पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी या झगड़े से दूर रहें। धैर्य से काम लेंगे तो हालात संभल जाएंगे।

कर्क : आज सेहत पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। लव लाइफ और बच्चों से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन हल्का रहेगा। कामकाज में हालात ठीक रहेंगे, लेकिन सरकारी काम या अफसरों से बात करते समय संभलकर रहें। कोई बात गलत समझ ली गई तो परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर आपको सफाई देनी पड़ सकती है। धैर्य रखें और शांत रहकर बात करें, हालात आपके पक्ष में आ सकते हैं।

सिंह: आज पेट से जुड़ी दिक्कत या कमजोरी महसूस हो सकती है। चोट लगने या फिसलने से बचें। इसके बावजूद मन में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। लव लाइफ और बच्चों से जुड़ी बातें अच्छी रहेंगी। काम के फैसले सही दिशा में जाएंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत को हल्के में न लें, खानपान पर ध्यान दें।

कन्या: आज आपके व्यवहार में सख्ती दिख सकती है। ब्लड प्रेशर या मुंह से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। गुस्से और गलत भाषा से बचें। पैसा आएगा, लेकिन उसे संभालकर रखने की जरूरत है। नए निवेश से फिलहाल दूरी रखें। कामकाज ठीक रहेगा, पर नया बिजनेस शुरू न करें।

तुला: आज दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है। बिना वजह शक या गलतफहमी से दूरी बढ़ सकती है। सेहत मध्यम रहेगी। ऑफिस या राजनीति से जुड़े लोगों को आज पहचान और प्रभाव मिल सकता है। विपरीत लिंग के साथ व्यवहार सोच-समझकर करें, वरना बदनामी का डर है। शांति से काम लेंगे तो नुकसान से बच सकते हैं।

वृश्चिक: आज बेचैनी और उलझन बनी रह सकती है। खर्च ज्यादा होंगे, जिससे मन परेशान रहेगा। सट्टा या जोखिम वाले निवेश से दूर रहें। फिलहाल हालात थोड़े भारी लगेंगे, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति संभल जाएगी। धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो नुकसान से बच सकते हैं।

धनु : आज गुस्सा कंट्रोल में रखना जरूरी है। पैरों में दर्द या चोट लगने की आशंका है। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। लव लाइफ और बच्चों से जुड़ी बातें सामान्य रहेंगी। पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। कोई बड़ा फैसला आज टालना बेहतर रहेगा, भावुक होकर किया गया फैसला बाद में पछतावा दे सकता है।

मकर : बच्चों की सेहत या पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। लव लाइफ में मनमुटाव हो सकता है। मानसिक तनाव ज्यादा रहेगा, हालांकि शरीर सेहतमंद रहेगा। घर का माहौल थोड़ा भारी रह सकता है। मां की सेहत पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा काम बनेगा, लेकिन रुकावटों के साथ।

कुंभ : आज सेहत कमजोर रह सकती है। नाक, कान या गले से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। भाई-बहन को लेकर मन परेशान रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। लव लाइफ और बच्चों से जुड़ी बातें अच्छी रहेंगी। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। खुद पर ध्यान दें और आराम भी जरूरी है।

मीन : आज खर्च बढ़े रहेंगे। सिरदर्द, आंखों में जलन या घबराहट महसूस हो सकती है। लव लाइफ और बच्चों से जुड़ी बातों में परेशानी रहेगी। मन में डर या बेचैनी बनी रह सकती है। आज खुद को संभालकर चलें, जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। हालात धीरे-धीरे बेहतर होंगे।

admin

Related Posts

होलाष्टक में इन राशियों के लिए मुश्किलें संभव, सावधानी है ज़रूरी

हिंदू पंचांग के अनुसार होली से आठ दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत होती है। धार्मिक मान्यताओं में इस अवधि को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता…

20 फरवरी का दैनिक राशिफल: आज चमकेगी किस्मत या बरतनी होगी सावधानी?

मेष राशि- पर्सनल ग्रोथ पर फोकस रखें। पॉजिटिव विचार रखना और अपनी स्किल्स पर भरोसा करना आपके के लिए महत्वपूर्ण होगा। आज खुशहाली भरा दिन रहने वाला है। समझदारी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला