माननीय सांसदगणों द्वारा नर्मदापुरम स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के प्रायोगिक ठहराव का किया शुभारंभ

भोपाल
भोपाल मंडल के नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर आज 30 जनवरी 2025 (गुरुवार) को माननीय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी एवं माननीया सांसद (राज्यसभा) श्रीमती माया नारोलिया ने गाड़ी संख्या 20912/20911 नागपुर-इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में माननीय सांसदगणों ने नर्मदापुरम स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20912 नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस के आगमन पर हरी झंडी दिखाकर इस बहुप्रतीक्षित ठहराव की शुरुआत की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि नर्मदापुरम स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से स्थानीय यात्रियों को सुगम रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस ठहराव को नर्मदापुरम और आसपास के क्षेत्रों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। माननीया सांसद (राज्यसभा) श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि यह ठहराव यात्रियों की मांग को पूरा करता है, जिससे आम यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यवसायियों और पर्यटकों को विशेष लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर माननीय सांसद नर्मदापुरम  श्री दर्शन सिंह चौधरी एवं माननीया सांसद (राज्यसभा) श्रीमती माया नारोलिया , माननीय विधायक नर्मदापुरम श्री सीतासरन शर्मा,माननीय अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती नीतू महेंद्र यादव एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति, मीडिया प्रतिनिधि तथा रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक  श्रीमती रश्मि दिवाकर , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया,वरि. मण्डल अभियंता(मध्य) श्री कृष्ण कुमार निगम तथा अन्य रेलवे अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह प्रायोगिक ठहराव घोषित किया गया है। इस ठहराव के तहत गाड़ी संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस नर्मदापुरम स्टेशन पर सुबह 10:22 बजे पहुंचेगी और 10:23 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20912 नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस नर्मदापुरम स्टेशन पर शाम 19:22 बजे पहुंचेगी और 19:23 बजे प्रस्थान करेगी।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों ने रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ठहराव उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत इस प्रायोगिक ठहराव से स्थानीय यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्रीय विकास को नया आयाम मिलेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    होटल रूम की गुत्थी: अंदर कौन था, कैसे हुई छात्रा की मौत? जांच में कई चौंकाने वाले मोड़

    शिवपुरी फिजिकल थानांतर्गत खिन्नी नाके पर स्थित होटल युवराज में सोमवार को एक छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला दो दिन बाद भी अबूझ पहेली बना हुआ है। फिलहाल पुलिस…

    उमरिया स्कूल में छात्राओं के ‘झूमने’ पर अफरा-तफरी, मेडिकल रिपोर्ट सामान्य फिर भी अंधविश्वास हावी

    नौरोजाबाद उमरिया जिले के करकेली जनपद अंतर्गत कल्दा गांव मे स्थित शासकीय हाई स्कूल की चार छात्राएं अचानक झूमने लगीं। छात्राओं के झूमने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी