हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का खेल: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर हुस्न के जाल में फंसाया, युवक को बंधक बनाकर की पैसों की डिमांड

धार
मध्य प्रदेश के धार से हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हरदा के युवक को इंस्टाग्राम में दोस्ती कर महिला और उसके गैंग ने फंसा लिया। इसके बाद शातिर महिला ने हुस्न के जलवे दिखाकर उसे मिलने धार बुलाया। इसके बाद युवक को बंधक बनाकर उसकी पत्नी और परिजनों से पैसों की डिमांड करने लगे।    

मिलने बुलाकर युवक को बना लिया बंधक
इधर घटना से परेशान परिजन कोतवाली थाने पहुंचे, उन्होंने कोतवाली थाना प्रभारी समीर पाटीदार को बताया कि आरोपी महिला और उसके साथी पत्नी से 10 से 15 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कपिल को बंदी बनाकर रखा है। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम बनाकर धार की क्वींस कॉलोनी में दबिश् दी और युवक को आरोपियों के कब्जे से छुड़वाया।

पुलिस ने आरोपियों को ऐसे दबोचा
पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो महिला और उसके साथी सुनियोजित तरीके से हनी ट्रैप के जाल में फंसा कर अवैध वसूली करते पाए गए। पुलिस ने तीन युवक और दो महिला को मौके से गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

हरदा से धार महिला से मिलने गया था युवक
कोतवाली थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि अखिलेश जाट नामक फरियादी कोतवाली थाने पर आए थे। उन्होंने बताया कि उनका एक रिश्तेदार कपिल जाट जो कि हरदा निवासी है, धार से संबंधित किसी महिला से उसकी एक दो महीने से इंस्टाग्राम से बातचीत चल रही थी। महिला के कहने से 11 तारीख को कपिल धार गया था। लेकिन वह हनी ट्रैप का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • admin

    Related Posts

    युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के ध्वजवाहक : मंत्री सारंग

    विकसित भारत युवा संसद 2026: समापन कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर स्थित मानसरोवर भवन में…

    प्रभारी मंत्री उइके ने सरई में मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन

    भोपाल सरई के संदीपनी विद्यालय मैंदान में आयोजित मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 3 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय