होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांताराः चैप्टर 1 का मुंबई में होगा प्री-रिलीज इवेंट!

मुंबई,

 होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांताराः चैप्टर 1 का मुंबई में 29 सितंबर को प्री-रिलीज इवेंट हो सकता है। वर्ष 2022 में कांतारा की ज़बरदस्त सफलता के बाद दर्शक इसके प्रीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। ऐसे में, अब जब ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है।दर्शक इसमें रोंगटे खड़े कर देने वाले पल और दिल को छू जाने वाले विजुअल्स देख पा रहे हैं। ये ट्रेलर सिर्फ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है, बल्कि उसे पार करने में कामयाब रहा है। इतिहास रचते हुए, ट्रेलर ने सिर्फ़ 24 घंटे में 107 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 3.4 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स हासिल किए हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जोश अपने सबसे ऊँचे लेवल पर पहुंच चुका है और अब मेकर्स 29 सितंबर को मुंबई में फिल्म रिलीज से पहले एक इवेंट करने की तैयारी कर रहे हैं।

एक करीबी सूत्र के अनुसार , "कांतारा: चैप्टर 1 के मेकर्स मुंबई में एक प्रमोशनल इवेंट करने की प्लानिंग बना रहे हैं, जिसमें ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी और होम्बाले फिल्म्स के प्रोड्यूसर शामिल होंगे।यह लगभग दो सालों में ऋषभ का नॉर्थ इंडिया में पहला मीडिया अपीयरेंस होगा, क्योंकि वह पिछले लंबे समय से पूरी तरह से कांतारा: चैप्टर 1 की शूटिंग में बिजी चल रहे थे। इसके साथ ही मेकर्स इस मीडिया इंटरैक्शन के साथ अपना पहला बड़ा नॉर्थ इंडिया प्रोग्राम करने जा रहे हैं।"
कांताराः चैप्टर 1 होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। यह फिल्म 02 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी।

admin

Related Posts

बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

इमोशनल पोस्ट से जीता दिल: शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की अनदेखी झलकियां सामने

मुंबई, शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के इमोशनल पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI