होली ट्रैवल अपडेट: यात्रियों को राहत, MP रूट पर 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

इटारसी
होली पर्व सहित अन्य आगामी त्योहारों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) का संचालन करने का निर्णय लिया है। बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग सूची को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि यात्रियों को समय पर आरक्षण और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सके। भोपाल मंडल से होकर एलटीटी-बनारस-एलटीटी स्पेशल (LTT-Varanasi-LTT Special Train), पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल (Pune-Gorakhpur-Pune Special Train) और सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल (CSMT-Gorakhpur-CSMT Special Train) विशेष किराये पर चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और त्योहारों के दौरान सुगम यात्रा संभव हो सकेगी।
 
एलटीटी-बनारस-एलटीटीस्पेशल ट्रेन (04-04 ट्रिप)
ट्रेन 01073 एलटीटी-बनारस स्पेशल ट्रेन 25 एवं 26 फरवरी एवं होली पर 4 एवं 5 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन मध्य रात्रि 1.10 बजे बनारस पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से गुजरेगी। इसी प्रकार, ट्रेन 01074 बनारस-एलटीटी स्पेशल 27 एवं 28 फरवरी एवं होली पर 6 एवं 7 मार्च को सुबह 6.35 बजे बनारस से प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 16.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी।

पुणे-गोरखपुर-पुणे प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन (16-16 ट्रिप)
ट्रेन 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 21 से 28 फरवरी तक एवं होली पर 1 से 8 मार्च तक प्रतिदिन पुणे स्टेशन से सुबह 6.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 16 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से गुजरेगी। इसी प्रकार, ट्रेन 01416 गोरखपुर-पुणे स्पेशल 22 फरवरी से 1 मार्च तक एवं होली पर 2 से 9 मार्च तक प्रतिदिन शाम 17.30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन 3015 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी।

सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन (16-16 ट्रिप)
ट्रेन 01079 सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 21 से 28 फरवरी तक एवं होली पर 1 से 8 मार्च तक प्रतिदिन सीएसएमटी स्टेशन से रात 22.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 10000 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों से गुजरेगी। इसी प्रकार ट्रेन गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन 23 फरवरी से 2 मार्च तक एवं होली पर 3 से 10 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 14.30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन मध्यरात्रि 00.40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। ट्रेन बीना, भोपाल एवं इटारसी से गुजरेगी।

admin

Related Posts

भोपाल हादसा: MP नगर में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची भगदड़, फॉर्च्यूनर कार आई चपेट में

भोपाल. शहर के एमपी नगर में रविवार को एक भीषण हादसा हो गया, जहां ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने वहां खड़ी फॉर्च्यूनर कार को अपनी…

खतरनाक टक्कर: इंदौर में ट्रक से गिरा स्टील रोल, 5 गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

इंदौर. मानपुर थाना क्षेत्र के आगरा-मुंबई हाईवे स्थित भेरूघाट पर शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया। मुंबई की ओर जाने वाली लेन पर घाट उतरते समय आगे चल रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य