महाकाल धाम में होली खेलने पर रोक, हर्बल गुलाल अर्पित किया जाएगा, उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी

उज्जैन
 विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकालेश्वर के धाम में इस वर्ष भी होली खेलने पर प्रतिबंध रहेगा. श्रद्धालु रंग गुलाल मंदिर में नहीं ले जा सकेंगे. क्योंकि दो साल पहले वर्ष 2024 में होली पर्व के दौरान होने वाली भस्म आरती में केमिकल युक्त गुलाल से गर्भ गृह में भड़की आग के कारण 14 लोग झुलस गए थे. दो साल पहले मंदिर में मचे आग के तांडव और भयावह दृश्य को कोई नहीं भूल पाया है. उसी बात को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति पिछले साल से मंदिर में होली खेलने पर प्रतिबंध लगा रही है.

मंदिर में रंग गुलाल नहीं ले जा सकेंगे भक्त
इस बार भी मंदिर समिति ने निणर्य लेते हुए स्पष्ट किया
है कि मंदिर में कोई भी श्रद्धालु होली पर्व के दौरान रंग गुलाल नहीं ले जा सकेगा. भगवान के लिए तय मात्रा में हर्बल गुलाल मंदिर समिति उपलब्ध करवाएगी. श्रद्धालुओं को प्रवेश के पूर्व चेक किया जाएगा व नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जानी है.

श्रद्धालुओं के होली खेलने पर लगा प्रतिबंध

मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि, ''मंदिर में प्रतिबंध होली रंगों के उपयोग का आदेश सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं, मंदिर से जुड़े हर कर्मचारियों, अधिकारियों सब पर है. सिर्फ भगवान को अर्पित होने वाले रंगों के अलावा कोई भी मंदिर में रंग गुलाल नहीं ले जा सकेगा. आपस में भी कोई मंदिर में रंग नहीं लगाएगा. सभी प्रवेश द्वार पर जांच के निर्देश दे दिए हैं. 2 व 3 मार्च को जांच होनी है. वहीं, CCTV से भी निगरानी सतत जारी रहेगी.''

बाबा महाकाल को चढ़ेगा 1 किलो गुलाल
सहायक प्रशासक मंदिर आशीष फलवादिया ने कहा, ''मंदिर समि
ति पुजारी परिवार को 1-1 किलो हर्बल गुलाल भगवान महाकाल के लिए उपलब्ध करवा रही है. जो कि भस्म आरती, संध्या आरती, शयन आरती में उपयोग में लिया जाएगा. मंदिर में रंगों के प्रतिबंध आदेश की जो बात हुई है उसमें पूरे मंदिर परिसर में मतलब नंदी हाल, गणेश मंडप, कार्तिक मंडप, सभा मंडप व अन्य जगह सभी शामिल हैं.''

admin

Related Posts

भोपाल में प्राइवेट स्कूलों की लूट पर रोक, कलेक्टर ने 8 जांच टीमें बनाई, शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई

भोपाल   मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नए शैक्षणिक सत्र से पहले ही प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर बड़ा एक्शन ले लिया है। भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने…

जिला प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई, एमवाय अस्पताल के पास 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

इंदौर  इंदौर में आज सुबह जिला प्रशासन ने एमवाय अस्पताल परिसर के पीछे स्थित मस्जिद के आसपास सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। भारी पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ट्रॉफी फतह पर कप्तान पारस डोगरा गदगद, बोले- शब्द कम पड़ रहे हैं जीत बयां करने के लिए

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
ट्रॉफी फतह पर कप्तान पारस डोगरा गदगद, बोले- शब्द कम पड़ रहे हैं जीत बयां करने के लिए

शर्टलेस फैन की हरकत से पिच पर हंगामा, लियोनेल मेसी भी गिर पड़े

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
शर्टलेस फैन की हरकत से पिच पर हंगामा, लियोनेल मेसी भी गिर पड़े

रणजी ट्रॉफी 2026: जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत, फाइनल में कर्नाटक पर बड़ी विजय

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
रणजी ट्रॉफी 2026: जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत, फाइनल में कर्नाटक पर बड़ी विजय

श्रीलंका की हार बनी कमाई का जरिया, पाकिस्तान मैच के बाद समझिए पूरा पैसों का गणित

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 1 views
श्रीलंका की हार बनी कमाई का जरिया, पाकिस्तान मैच के बाद समझिए पूरा पैसों का गणित

पाकिस्तान को जीत की उम्मीद, श्रीलंका चाहेगा इज्जत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान को जीत की उम्मीद, श्रीलंका चाहेगा इज्जत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना

ट्विस्ट आया न्यूजीलैंड की हार से, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता हुआ साफ

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
ट्विस्ट आया न्यूजीलैंड की हार से, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता हुआ साफ