होली गिफ्ट: 15 मार्च को नहीं दे सकते बोर्ड एग्जाम तो कोई बात नहीं, मिलेगी ये सुविधा!

 नई दिल्ली

 सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को होली का गिफ्ट दिया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने उन छात्रों के लिए बाद में स्पेशल एग्जाम आयोजित कराने की घोषणा की है जो होली पर्व के चलते 15 मार्च को होने वाली परीक्षा की चिंता कर रहे थे.

दरअसल, 15 मार्च को सीबीएसई 12वीं बोर्ड हिंदी (कोर और ऐच्छिक) परीक्षा निर्धारित है. हालांकि, इस तारीख को लेकर कुछ छात्रों और अभिभावकों की चिंताएं सामने आई हैं क्योंकि देश के कुछ हिस्सों में होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में 15 मार्च तक यह उत्सव जारी रहेगा.

छात्रों की इस चिंता को ध्यान में रखते हुए, CBSE ने एक खास फैसला लिया है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा अपनी तय तिथि, यानी 15 मार्च 2025 को ही होगी, लेकिन जिन छात्रों को होली के कारण इसमें शामिल होने में कठिनाई होगी, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा. ऐसे छात्र बाद में विशेष परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

बोर्ड की नीति के अनुसार, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों के लिए हर साल एक विशेष परीक्षा आयोजित की जाती है. अब इसी विशेष परीक्षा में वे छात्र भी शामिल हो सकेंगे, जो होली के कारण 15 मार्च को परीक्षा नहीं दे पाएंगे. CBSE ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे इस फैसले की जानकारी 12वीं कक्षा के छात्रों तक पहुंचाएं, ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार निर्णय ले सकें.

छात्रों और अभिभावकों को राहत
इस फैसले से उन छात्रों और अभिभावकों को राहत मिलेगी, जो होली के त्योहार और परीक्षा के बीच असमंजस में थे. वे होली के दौरान परीक्षा तैयारी कैसे करेंगे. अभिभावकों को भी सीबीएसई के इस फैसले से राहत मिली होगी. कई पेरेंट्स को यह चिंता थी कि परीक्षा की वजह से उनके बच्चों का ध्यान पढ़ाई और त्योहार के बीच बंट सकता है. अब उनके पास यह विकल्प है कि अगर जरूरी लगे तो वे अपने बच्चों को मुख्य परीक्षा के बजाय विशेष परीक्षा में बैठा सकते हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि बोर्ड परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

 

admin

Related Posts

CRPF में 9000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती, कॉन्स्टेबल और ट्रेड्समैन के लिए नोटिफिकेशन जारी

 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 9000 से ज्यादा पदों पर नई भर्ती करने की घोषणा की है। जो कैंडिडेट्स सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आने वाली…

NPCIL में बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका, 300 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए गेट स्कोर के आधार पर होगा चयन

बिना रिटन एग्जाम दिए गवर्नमेंट जॉब पाने का चांस मिल रहा है। हाल ही में भारत सरकार की कंपनी न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें