136 साल बाद बदल जाएगा इतिहास, जैकब बेथेल रचेंगे बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली 
इंग्लैंड ने अगले महीने डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टीम का कप्तान जैकब बेथेल को बनाया गया है। अगले महीने 17 सितंबर से शुरू हो रही इस सीरीज के पहले मुकाबले में जैसे ही बेथेल कप्तानी के लिए उतरेंगे तो वह इतिहास रच देंगे। इंग्लैंड के 148 साल के क्रिकेट इतिहास में वह टीम की कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान बनेंगे। जैकब बेथेल महज 21 साल के हैं। वह इंग्लैंड के पिछले युवा कप्तान मोंटी बोडेन का 136 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ेंगे।

इंग्लैंड के पिछले सबसे युवा कप्तान मोंटी बोडेन थे, जो 1889 में तब 23 वर्ष के थे, जब उन्होंने नियमित कप्तान ऑब्रे स्मिथ के बुखार से बीमार पड़ जाने के कारण साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच में कप्तानी की थी।

जैकब बेथेल को कप्तानी की जिम्मेदारी देने का कारण नियमित कप्तान हैरी ब्रुक की अनुपस्थिति है, जो इस महीने की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे और T20I सीरीज में तो इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे, मगर आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें आराम दिया गया है।

आयरलैंड में T20I सीरीज 17, 19 और 21 सितंबर को डबलिन के मालाहाइड में खेली जाएगी। साउथ अफ्रीका की इंग्लैंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज 2 से 7 सितंबर तक खेली जाएगी, उसके बाद 10 से 14 सितंबर तक तीन मैचों की टी20I सीरीज होगी।

इंग्लैंड पुरुष टीम के चयनकर्ता ल्यूक राइट ने एक बयान में कहा, "जैकब बेथेल ने इंग्लैंड टीम के साथ रहने के बाद से अपने लीडरशिप क्वालिटी से प्रभावित किया है और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन कौशलों को और विकसित करने का अवसर प्रदान करेगी।"

आयरलैंड के लिए इंग्लैंड टी20 टीम: जैकब बेथेल (कप्तान), रेहान अहमद, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर (विकेट कीपर), लियाम डॉसन, टॉम हार्टले, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेट कीपर), ल्यूक वुड।

admin

Related Posts

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

गुलमर्ग गुलमर्ग में होने वाले खेलो इंडिया विंटर गेम्स का अगला संस्करण सरकार की ‘खेलो भारत’ नीति का आदर्श उदाहरण बनने वाला है। 23-26 फरवरी के दौरान आयोजित होने वाले…

फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

नई दिल्ली भारत ने टी 20 विश्व कप में अपने चारों ग्रुप मैच जीत लिए हैं लेकिन सुपर आठ में जाने से पहले ओपनर अभिषेक शर्मा का फ़ॉर्म भारत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’