दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटी BMW, जयपुर के बिजनेसमैन वल्लभ माहेश्वरी की सड़क हादसे में मौत

नई दिल्ली.

राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक BMW कार पलट गई। इस सड़क हादसे में जयपुर के 62 साल के बिजनेसमैन वल्लभ माहेश्वरी मौत हो गई है। वल्लभ माहेश्वरी शकुन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। पुलिस ने बताया कि रैनी पुलिस स्टेशन इलाके में रविवार शाम को जब यह हादसा हुआ, तब वल्लभ माहेश्वरी जयपुर से मथुरा जा रहे थे।

सड़क हादसे में वल्लभ माहेश्वरी की मौत
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ने एक्सप्रेसवे पर लग्जरी गाड़ी से कंट्रोल खो दिया, जिससे वह सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स को तोड़कर निकल गई। पुलिस के मुताबिक, कार मीडियन से टकरा गई और एक पुलिया की दीवार से टकराकर पलट गई। टक्कर से गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे के तुरंत बाद माहेश्वरी और उनके ड्राइवर को पास के अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि शुरुआती इलाज के बाद, बिजनेसमैन को ज्यादा चोट आने के कारण अलवर के दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, ड्राइवर को मामूली चोटें आईं।

अशोक गहलोत ने जताया दुख
शकुन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर वल्लभ माहेश्वरी जयपुर के एक जाने-माने बिजनेसमैन थे। उनकी मौत पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया। अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए हादसे में उद्योगपति की मौत को बहुत दुखद बताया और दुखी परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई। गहलोत ने लिखा, 'अलवर के रैणी थाना इलाके में एक्सप्रेसवे पर एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में उद्योगपति श्री वल्लभ माहेश्वरी के निधन की खबर बहुत दुखद है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। ओम शांति।'

admin

Related Posts

भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हरित राजस्थान की दिशा में मजबूत कदम

खेजड़ी के संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु राज्य सरकार लाएगी कठोर कानून उच्च स्तरीय समिति की पहली बैठक आयोजित जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की संस्कृति…

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल: स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को नई गति

राजस्थान में “प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026” को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन- 18 लाख से अधिक लोगों ने अभियान में की भागीदारी- लगभग 39 हजार किलोग्राम प्लास्टिक कचरा संग्रहित जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हर विश्व कप जीत में छुपा केरल का जादू: भारत के 5 खिताबों का विश्लेषण

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
हर विश्व कप जीत में छुपा केरल का जादू: भारत के 5 खिताबों का विश्लेषण

सीजन का नौवां ट्रॉफी फतह कर जयपुर पोलो टीम बनी चैंपियन

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 0 views
सीजन का नौवां ट्रॉफी फतह कर जयपुर पोलो टीम बनी चैंपियन

भारत के T20 खिताब पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान वायरल, कहा– हम तो जिम्बाब्वे और यूगांडा से जीतते हैं

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
भारत के T20 खिताब पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान वायरल, कहा– हम तो जिम्बाब्वे और यूगांडा से जीतते हैं

बार-बार मौका छिना, फिर भी नहीं हारे Sanju Samson – आज कहलाते हैं टीम इंडिया के कंबैक किंग

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
बार-बार मौका छिना, फिर भी नहीं हारे Sanju Samson – आज कहलाते हैं टीम इंडिया के कंबैक किंग

गंभीर का गोल्डन टच: कोच बनते ही भारत को दिलाईं दो ICC ट्रॉफी, रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का गोल्डन टच: कोच बनते ही भारत को दिलाईं दो ICC ट्रॉफी, रिकॉर्ड किया अपने नाम

भारत बना टी20 चैंपियन तो शोएब अख्तर करने लगे ‘अब्बा डब्बा जब्बा’, अमीर-गरीब वाले बयान से चर्चा तेज

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
भारत बना टी20 चैंपियन तो शोएब अख्तर करने लगे ‘अब्बा डब्बा जब्बा’, अमीर-गरीब वाले बयान से चर्चा तेज