सपना चौधरी की तस्वीरों से मिले संकेत, जल्द आएगा नया गाना या फिल्म?

मुंबई,

हरियाणवी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं। वह अपनी जिंदगी के हर अहम पल फैन्स संग साझा करती हैं। शनिवार को भी अभिनेत्री ने कुछ ऐसा ही किया। कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उनका अंदाज खास था।

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वह ग्रामीण परिवेश में खुले मैदानों में चुलबुले अंदाज में कभी ट्रैक्टर में बैठकर मस्ती कर रही हैं, तो कभी पेड़ों के पीछे छिपती दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री की तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं।

तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा, “खुद में खोने दे मुर्शद अब तमाशा होने दे…!” सपना का यह खास अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स उन्हें फायर, हार्ट और स्माइली इमोजी से कमेंट कर रहे हैं।

अभिनेत्री सपना चौधरी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में, मई में उन्होंने एक फोटोशूट करवाया था, जिसमें वह देसी लुक में नजर आ रही थीं। सपना ने ब्राउन सूट पहना हुआ था और इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों की चोटी बनाई थी और बड़े ईयरिंग पहने हुए थे। इस फोटोशूट के साथ सपना ने कैप्शन में लिखा था, “मुझमें कोई कमी नहीं, मैं देसी हूं।”

लोग अभिनेत्री को उनके देसी अंदाज के लिए पसंद करते हैं। सपना का मानना है कि आप जैसे हैं, वैसे ही सबसे खास हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। टीम के बाकी रागनी कलाकारों के साथ वह हरियाणा और आस-पास के राज्यों में प्रोग्राम करती थीं। सपना को पहली बार रागनी के स्टे ज से इतर एक म्यू जिक वीडियो ने मशहूर बनाया। मोर म्यूजिक कंपनी के साथ उनका हरियाणवी गाना ‘सॉलिड बॉडी रै’ रिलीज हुआ। ये वीडियो हिट रहा और सपना सुपरहिट हो गईं।

सपना ने साल 2017 में ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा  लिया। इसके बाद दुनियाभर में उनकी चर्चा होने लगी। वह टीवी शो ‘लाडो- वीरपुर की मर्दानी’ में भी नजर आई थीं। उसी साल उन्हें  ‘भांगओवर’ फिल्मव में आइटम डांस नंबर करने का मौका मिला। इसके बाद 2018 में वह अभय देओल की फिल्मव ‘नानू की जानू’ में भी आइटम सॉन्ग में नजर आई थीं, इसी के साथ ही अभिनेत्री पुलकित सम्राट की फिल्मे ‘वीरे की वेडिंग’ के गाने ‘हट जा ताऊ’ में भी परफॉर्म करती हुई दिखीं।

 

  • admin

    Related Posts

    ईशान खट्टर की करोड़ों की उड़ान: नया लग्जरी अपार्टमेंट, फीस और कुल संपत्ति पर एक नज़र

    मुंबई एक्टर ईशान खट्टर के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर हैं। 'होमबाउंड' जैसी फिल्म से दुनियाभर में डंका बजाने वाले ईशान ने अब एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत…

    एकता कपूर ने किए महाकाल के दर्शन, उज्जैन पहुंचकर साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

    उज्जैन उज्जैन महाकाल के दर्शनों के लिए बडी से बडी हस्तियां पहुंचती ही रहती हैं।  इसी कड़ी में प्रसिद्ध टेलीविजन सीरियल निर्माता और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर आज अपनी टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल