हिनौती गौधाम आत्मनिर्भर तथा अन्य गौशालाओं के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने वाला गौवंश वन्य विहार बनेगा – उप मुख्यमंत्री

रीवा

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि हिनौती गौधाम आत्मनिर्भर व अन्य गौशालाओं के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने वाला गौवंश वन्य विहार बनेगा। यहां गौवंशों का संरक्षण होगा तथा गाय के गोबर व मूत्र से बनने वाले उत्पाद निर्मित होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 2 माह में हिनौती गौधाम के लिए लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से विभिन्न निर्माण व विस्तार के कार्य प्रारंभ करा दिये जायेंगे। श्री शुक्ल ने गौधाम में 77 लाख रूपये की लागत से प्रथम चरण में बनाये जाने वाले प्रशासनिक भवन/गेस्ट हाउस का भूमिपूजन किया।
 

   उप मुख्यमंत्री ने गौधाम में प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर गौधाम विस्तार के लिए कराये जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों की कार्य योजना का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी 3 माह में गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाय। प्रथम चरण में गौधाम की 100 एकड़ भूमि में वायरफेंसिंग का कार्य कराते हुए शेड निर्माण के कार्य प्रारंभ कराये जाय। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 100 एकड़ भूमि भी गौशाला के लिए उपलब्ध होगी। गौवंश के लिए चरनोई भूमि तथा पानी की आवश्यकता भी सुनिश्चित करायी जा रही है। उन्होंने गौधाम का मुख्य गेट बनाने तथा गौधाम तक पहुंच मार्ग दुरूस्त करने के साथ ही आंतरिक रास्ते का निर्माण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि गौधाम में हाई मास्क लाइट लगाये।

    उप मुख्यमंत्री  श्री शुक्ल ने कहा कि गौधाम में जल निगम द्वारा पानी की उपलब्धता के लिए टंकी का निर्माण भी कराया जायेगा। उन्होंने गौधाम में प्रथम चरण में 25 शेड बनाये जाने की बात कही जिनमें लगभग 15 हजार गौवंश को संरक्षण मिलेगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गौधाम में प्रस्तावित निर्माण कार्यों तथा विस्तार कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी, मुख्य वन संरक्षक राजेश राय, वन मंडलाधिकारी, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, त्रियुगीनारायण शुक्ल, राजेश पाण्डेय, कौशलेश द्विवेदी, एसडीएम आरके सिन्हा, जिला पंचायत के संजय सिंह, जनपद सीईओ संजय सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    CBSE का अहम निर्णय: ऑन स्क्रीन मार्किंग से तेज और पारदर्शी होगा 12वीं का रिजल्ट

    इंदौर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी मूल्यांकन प्रक्रिया में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए 12वीं कक्षा के लिए 'ऑन स्क्रीन मार्किंग' (OSM) सिस्टम लागू करने की घोषणा की…

    मोहन सरकार ने किया ऐलान, तलाकशुदा बेटियां भी होंगी माता-पिता की पेंशन की हकदार

    भोपाल  मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने महिला सुरक्षा और सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला