हाईटेक हेल्थ गैजेट: मेडिकल-ग्रेड स्मार्टवॉच से मिलेगी रियलटाइम ECG और BP रिपोर्ट

नई दिल्ली

हुवावे ने मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। हुवावे की इस नई वॉच का नाम Huawei Watch D2 Blue Edition है। यह वॉच मेडिकल ग्रेड हेल्थ फीचर्स के साथ आती है। इसे CE-MDR (EU Medical Device Regulation) ने मेडिकल डिवाइस के तौर पर सर्टिफाइ किया है। कंपनी ने इस वॉच को अभी यूरोप में लॉन्च किया है। यूके में इसकी कीमत £349.99 (करीब 41,500 रुपये) है। वॉच ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस है। साथ ही इसमें ECG फंक्शन भी दिया गया है, जो 30 सेकेंड में रिपोर्ट जेनरेट कर देता है।
हुवावे वॉच D2 ब्लू एडिशन के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस वॉच में मेडिकल-ग्रेड हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग सिस्टम दे रही है। इसमें ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी ऑफर किया जा रहा है, यूजर्स को रेग्युलर चेक के लिए रिमाइंडर भी देता है। वॉच के यूजर मेजरमेंट को शेड्यूल कर सकते हैं और डीटेल्ड रिपोर्ट देख सकते हैं। यह पल्स रेट भी बताता है। वॉच यूरोपियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की गाइडलान्स को पूरी तरह फॉलो करती है।

हुवावे की यह वॉच कंपनी की TruSense सिस्टम के साथ आती है। इसके स्ट्रैप में हाई-प्रिसिशन प्रेशर सेंसर, एक मिनी पंप और एक 26.5mm का इन्फ्लेटेबल एयरबैग मौजूद है। वॉच में यूजर्स को Pulse Wave Arrhythmia Analysis के साथ ऑन-रिस्ट ईसीजी फंक्शन भी मिलेगा, जो 30 सेकेंड मेजरमेंट करके रिपोर्ट जेनरेट कर देता है। इन सब शानदार हेल्थ फीचर्स के अलावा वॉच में कंपनी हार्ट रेट मॉनिटर, स्ट्रेस ट्रैकिंग, SpO2 सेंसर, स्किन टेंप्रेचर मॉनिटरिंग और स्लीप ऐनालिसिस भी दे रही है।

हुवावे की इस वॉच में आपको 480 x 408 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 1.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 1500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। वॉच का वजन बिना स्ट्रैप 40 ग्राम है। कंपनी ने इस वॉच को ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।

admin

Related Posts

ट्रेंड नहीं, सेहत चुनें—आंखों पर सोच-समझकर पहनें चश्मा

आंखों की रोशनी धूमिल होने या किसी अन्य प्रकार की समस्या होने पर विशेषज्ञ चश्मा या लेंस लगाने की सलाह देते हैं। कई लोगों को तेज धूप की वजह से…

गर्मियों में कूल नींद का फॉर्मूला! एक्सपर्ट ने बताए सुकून भरी नींद के असरदार उपाय

मौसम में बदलाव का असर नींद पर पड़ता है। ऐसा देखा गया है कि गर्मी में लोग सर्दी के मुकाबले कम सोते हैं और इसका सीधा असर उनकी दिनचर्या पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी