केरल में बस में घुसी तेज रफ्तार कार, 5 एमबीबीएस छात्रों की मौत, बस से टकराने के बाद कार के उड़ गए परखच्चे

अलाप्पुझा
 केरल के अ
लाप्पुझा में सोमवार रात एक भयानक सड़क हादसे में पांच MBBS छात्रों की मौत हो गई। ये छात्र जिस कार में सफ़र कर रहे थे, उसकी केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस से टक्कर हो गई। हादसा रात लगभग 10 बजे कलाकोड के पास हुआ। इस टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। छात्रों को कार तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, मृतक एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र थे। कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

टीडी मेडिकल कॉलेज के थे छात्र
जानकारी के अुसार, मृतक छात्र TD मेडिकल कॉलेज, अलाप्पुझा के प्रथम वर्ष के छात्र थे। मृतकों की पहचान लक्षद्वीप के देवनंदन, मुहम्मद इब्राहिम, आयुष शाजी, श्रीदीप वलसन और मुहम्मद जब्बार के रूप में हुई है। हादसा इतना भयानक था कि उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रेस्क्यू टीम को कार में फंसे छात्रों को निकालने के लिए मेटल कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।

हादसे में पांच छात्रों की मौत
सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच छात्रों को मृत घोषित कर दिया। बस को भी नुकसान पहुंचा, लेकिन बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। भारी बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

admin

Related Posts

मिट्टी का जादू या देसी तकनीक? एमपी के मटकों ने पूरे देश में मचाई धूम

नई दिल्ली भीषण गर्मी की आहट होते ही घरों में फ्रिज से ज्यादा 'देसी फ्रिज' यानी मिट्टी के मटकों की मांग बढ़ गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मध्य…

महिलाओं के लिए 24 हजार करोड़ का ऐलान, 4 चुनावी राज्यों असम में बिहू बोनस और बंगाल में ममता का बड़ा कदम

नई दिल्ली अगले महीने भारत के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें से चार प्रमुख राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने चुनावी रणनीति के तहत सीधे कैश ट्रांसफर करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा