हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर किया तलब, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में घायल युवक के इलाज में लापरवाही

बिलासपुर।

एक दुर्घटनाग्रस्त युवक के इलाज में हुई लापरवाही को लेकर मीडिया में आई खबर पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है और जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू की है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को निर्धारित की गई है.

दरअसल, 21 वर्षीय जगमीत सिंह बिलासपुर के दयालबंद इलाके में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायल युवक को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुछ युवकों ने जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने के बाद से जगमीत दर्द से कराहता रहा, लेकिन उसके इलाज के लिए कोई डॉक्टर या वार्ड ब्वाय नहीं आया. घटना की जानकारी पाकर पहुंचे जगमीत के 60 वर्षीय पिता अस्पताल में बेटे की हालत देखकर घबरा गए. घायल युवक फर्श पर तड़पता रहा, अस्पताल के स्टाफ ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया, फिर उसका प्राथमिक इलाज कर सिम्स रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल की अव्यवस्था और लापरवाही को लेकर मीडिया की खबरों पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जवाब मांगा है. जिस पर राज्य की ओर से महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत और उप महाधिवक्ता शशांक ठाकुर ने मामले की जानकारी पेश की और कोर्ट से समय मांगा, ताकि आवश्यक निर्देश प्राप्त किए जा सके.

admin

Related Posts

उद्योग मंत्री देवांगन ने नारियल तोड़कर कराया कार्य का शुभारंभ

रायपुर सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ नगर निगम कोरबा क्षेत्र के सर्वमंगला पुल सड़क का बहुप्रतीक्षित डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य आज प्रारंभ किया गया है।…

ग्राम ठकुरीकापा में हुआ समाधान शिविर का आयोजन

रायपुर शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक  मोहले मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जनसमस्याओं के निराकरण और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी