डूसू चुनाव परिणाम के बाद जश्न पर अंकुश, हाईकोर्ट के कड़े निर्देश

नई दिल्ली 
दिल्ली हाईकोर्ट ने डूसूस यानी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों को लेकर बुधवार को एक बड़ा आदेश जारी किया। दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने इस आदेश में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कहीं भी विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया। एक दिन पहले भी दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान छात्र संगठनों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाने पर दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन पर कड़ी टिप्पणियां की थीं।

बेहद कड़े संकेत
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान भी कठोर टिप्पणियां की और बेहद सख्ती के संकेत दिए। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि हम डूसू चुनाव में हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं लेकिन यदि चुनाव संतोषजनक तरीके से नहीं संपन्न कराए गए तो हम पदाधिकारियों का काम भी रोक सकते हैं।

जरूरी कदम उठाने के निर्देश
उच्च न्यायालय ने बुधवार को दिल्ली पुलिस, डीयू प्रशासन और नागरिक प्रशासन को डूसू चुनावों के दौरान अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

विजय जुलूस पर रोक
इसके साथ ही अदालत ने दिल्ली विश्वविद्यालय के उम्मीदवारों और छात्र संगठनों को 19 सितंबर को डूसू चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कहीं भी विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी।

नहीं उड़नी चाहिए नियमों की धज्जियां
मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने एकबार फिर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि चुनावों के दौरान नियमों की धज्जियां ना उड़ाई जाएं। पीठ DUSU चुनावों के दौरान संपत्ति को नुकसान पहुंचाने (जैसे पोस्टर लगाना, दीवारों पर लिखना, इंफ्रास्ट्रक्चर को गंदा करना) से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई कर रही है।

कल भी दी थी हिदायत
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले यानी मंगलवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनावों के दौरान नियमों का कोई उल्लंघन नहीं होना चाहिए। यह जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी, दिल्ली पुलिस, उम्मीदवारों के साथ ही सभी छात्र संगठनों की है।

पिछले साल था बेहद कड़ा रुख
सनद रहे साल 2024 में भी हाई कोर्ट ने उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान संपत्तियों को हुए नुकसान की रिपोर्टों पर सख्त रुख अपनाया था। अदालत ने तब चुनाव नतीजों पर तब तक के लिए रोक लगा दी थी जब तक कि सभी पोस्टर, होर्डिंग और दीवारों पर लिखे स्लोगन हटा नहीं दिए गए और सरकारी संपत्ति को पहले जैसा नहीं कर दिया गया था।

 

admin

Related Posts

100 साल पुरानी मस्जिद का भविष्य अंजान, कृषि भवन के नए टेंडर से वक्फ बोर्ड परेशान

नई दिल्ली सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत नई दिल्ली के कृषि भवन परिसर में स्थित 100 साल से अधिक पुरानी 'कदीमी मस्जिद' के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने…

सुरक्षा परिषद में खुलासा: लाल किले धमाके के पीछे जैश और पाकिस्तान का हाथ

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मंच संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हुआ है. यूएन की सुरक्षा परिषद की नवीनतम रिपोर्ट में बीते साल 10 नवंबर को दिल्ली के लाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

पदकों की बरसात: अनीश को ब्रॉन्ज़, एड्रियन के नाम गोल्ड मेडल

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
पदकों की बरसात: अनीश को ब्रॉन्ज़, एड्रियन के नाम गोल्ड मेडल

इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड

T20 वर्ल्ड कप में ‘स्लो फिफ्टी’ का रिकॉर्ड! नदीम ने रचा इतिहास, जानें किस नंबर पर हैं सूर्यकुमार

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
T20 वर्ल्ड कप में ‘स्लो फिफ्टी’ का रिकॉर्ड! नदीम ने रचा इतिहास, जानें किस नंबर पर हैं सूर्यकुमार

लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर