Hero मोटोकॉर्प ने लॉन्च किए 4 नए धांसू बाइक और स्कूटर

नई दिल्ली

भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल शो ऑटो एक्सपो 2025 में एक से बढ़कर एक नए प्रोडक्ट लॉन्च हो रहे हैं, जिनमें मोटरसाइकल और स्कूटर भी हैं। इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो हीरो मोटोकॉर्प के लिए काफी खास है, क्योंकि कंपनी ने इसमें 4 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जो कि एक्सट्रीम 250आर और एक्सपल्स 210 जैसी बाइक और जूम 125, जूम 160 जैसे स्कूटर हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स को भी शोकेस किया है, जिनमें वीडा वी2 इलेक्ट्रिक स्कूटर और SURGE S32 जैसे इनोवेटिव प्रोडक्ट भी हैं।

चारों बाइक-स्कूटर की कीमतें
हीरो मोटोकॉर्प के नए प्रोडक्ट्स की बात करें तो इस कंपनी ने अब 250 सीसी सेगमेंट में Xtreme 250R के जरिये एंट्री की है और इस धांसू मोटरसाइकल की एक्स शोरूम प्राइस 1,79,900 रुपये है। इसी के साथ कंपनी ने अपने पॉपुलर ऑफ-रोडर एक्सपल्स का 210 सीसी मॉडल Xpulse 210 भी लॉन्च किया है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 1,75,800 रुपये है। हीरो मोटोकॉर्प ने जूम सीरीज के दो स्कूटर भी लॉन्च किए हैं, जिनमें Xoom 160 की एक्स शोरूम प्राइस 1,48,500 रुपये और Xoom 125 की एक्स शोरूम प्राइस 86,900 रुपये है।

हीरो एक्सट्रीम 250आर, एक्सपल्स 210
आपतो बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प के लेटेस्ट प्रोडक्ट्स में एक्सट्रीम 250आर, एक्सपल्स 210 और जूम 160 जैसे मोटरसाइकल की बिक्री हीरो प्रीमिया स्टोर पर होगी। वहीं, जूम 125 को ग्राहक हीरो डीलरशिप पर खरीद सकेंगे। इन चारों टू-व्हीलर्स की बुकिंग फरवरी 2025 से शुरू होगी और डिलीवरी मार्च 2025 से होगी। आपको बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प अपने प्रीमियम शोरूम ‘हीरो प्रीमिया’ की संख्या बढ़ाकर 100 करेगी।

युवाओं की जरूरतों का रखा है ध्यान
यहां बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प ने एक्सट्रीम 250आर बाइक के साथ 250 सीसी सेगमेंट में पहली बार कदम रखा है। ये बाइक युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। स्कूटर सेगमेंट में कंपनी ने जूम 125 और जूम 160 नाम के दो नए स्कूटर लॉन्च किए हैं। ये स्कूटर स्टाइलिश डिजाइन और नए फीचर्स से लैस हैं। हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ निरंजन गुप्ता का कहना है कि पहले से ही मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में इन नए मॉडलों की पेशकश से अगले फाइनैंशियल ईयर में एंट्री करते समय हमारी ग्रोथ को और ऊंचा मुकाम मिलेगा।

  • admin

    Related Posts

    Airtel ने लॉन्च किया खास ऑफर: जितना चाहे उतना इंटरनेट इस्तेमाल करें, डेटा खत्म नहीं होगा

    मुंबई  एयरटेल ने अपने दो पॉपुलर प्लान्स को अपडेट कर दिया है. दोनों ही प्लान्स में कॉलिंग, डेटा और SMS तीनों ही बेनिफिट्स मिलते हैं. अब इन प्लान्स में यूजर्स…

    सोने की कीमत में गिरावट, चांदी 9,000 रुपए से ज्यादा सस्ती, जानें ताजा दाम

    नई दिल्ली  सोने की कीमत में  मामूली गिरावट देखने को मिली और चांदी का दाम 9,000 रुपए से अधिक कम हो गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी