क्राफ्ट बाजार, फूड फेस्टिवल, स्थानीय कल्चरल परफॉरमेंस के साथ कर सकेंगे हेरिटेज वॉक : राज्य मंत्री लोधी

चंदेरी इको रिट्रीट’ की शुरुआत 18 दिसंबर से : राज्य मंत्री लोधी

स्त्री फ़िल्म की शूटिंग लोकेशन पर दर्शक ले सकेंगे सेल्फी

प्राकृतिक सौंदर्य के बीच ऑल सीजन टेंट में लग्जरी ग्लैम्पिंग का मिलेगा अनुभव : राज्य मंत्री लोधी
क्राफ्ट बाजार, फूड फेस्टिवल, स्थानीय कल्चरल परफॉरमेंस के साथ कर सकेंगे हेरिटेज वॉक : राज्य मंत्री लोधी
देश के पहले क्रॉफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज "प्राणपुर" से खरीदे चंदेरी साड़ी

भोपाल

प्रसिध्द ऐतिहासिक नगर चंदेरी में एडवेंचर के रोमांच और लोक कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ लग्ज़री ग्लैपिंग के अनुभव के लिए 'चंदेरी इको रिट्रीट’ की शुरुआत 18 दिसंबर से की जा रही है। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि 'चंदेरी इको रिट्रीट’ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी चंदेरी को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से लाने का एक प्रयास है। चंदेरी इको रिट्रीट, पर्यटकों और आगंतुकों को चंदेरी की समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्थलों से अवगत कराएगा। इससे न केवल स्थानीय शिल्पकारों और व्यवसायों को रोजगार और लाभ मिलेगा, बल्कि चंदेरी देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।  

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि 'चंदेरी इको रिट्रीट’ के दूसरे संस्करण के दौरान चंदेरी की लोकप्रिय फिल्म लोकेशंस से पर्यटकों को जोड़ने के लिये स्त्री सेल्फी पॉइन्ट बनाने की पहल की गई है। ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री के दोनों पार्ट की शूटिंग वाले लोकेशंस में जाकर पर्यटक सेल्फी लें सकेंगे। इसके साथ ही स्थानीय कला पर आधारित आर्ट और क्रॉफ्ट बाजार, स्थानीय व्यंजनों के स्वाद के लिए फूड फेस्टिवल, लोक कला व सांस्कृतिक आयोजन के साथ ही रोमांचक और साहसिक गतिविधियां पर्यटकों को अविस्मरणीय अनुभव के लिए तैयार है।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा जिला प्रशासन अशोकनगर एवं 'सन सेट डेजर्ट कैंप' के सहयोग से ऑल सीज़न टेंट सिटी स्थापित की गई है। यहां पर्यटक लग्जरी ग्लैम्पिंग का अनुभव कर सकेंगे। चंदेरी के इतिहास को करीब से जानने के लिए “हेरिटेज वॉक” का भी आयोजन किया जाएगा, जो शहर के प्राचीन किलों, महलों और मस्जिदों की अद्भुत कहानियों को जीवंत बनाएगा। इसके साथ ही “चंदेरी इको रिट्रीट” दौरान एक इन-हाउस हॉस्पिटेलिटी टीम भी मौजूद रहेगी, जो मेहमानों को चंदेरी भ्रमण में मदद और मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

देश के पहले क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज "प्राणपुर" से खरीदे चंदेरी साड़ी

चंदेरी इको रिट्रीट के दौरान पर्यटकों को देश के पहले क्रॉफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज "प्राणपुर" का भ्रमण करने का मौका मिलेगा। प्राणपुर गांव विश्व प्रसिद्ध चंदेरी साड़ी को परंपरागत रूप से बनाए जाने के लिए विशेष पहचान रखता है। यहां पर्यटक न सिर्फ चंदेरी साड़ी खरीद सकते है बल्कि साड़ी बुनते हुए देख भी सकते है। साथ ही स्थानीय महिलाओं द्वारा संचालित हैंडलूम कैफे के आकर्षक इंटीरियर और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बुनकरों एवं शिल्पकारों की कला को संरक्षित करते हुए बाजार मुहैया कराने एवं प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से चंदेरी से 4 किलोमीटर दूर स्थित प्राणपुर में ‘क्रॉफ्ट हैंडलूम टूरिज्‍म विलेज’’ का विकास किया गया है।

 

  • admin

    Related Posts

    मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम ने 8 करोड़ रुपये का लाभांश मध्यप्रदेश शासन को किया अर्पित

    भोपाल  मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम मर्यादित के संचालक मण्डल की बैठक में निगम के अंशधारी मध्यप्रदेश शासन को वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक के अंतरिम लाभांश के रूप में…

    दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन सोमवार से, लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी पर मंथन के लिए जुटेंगे युवा विधायक

    भोपाल.  राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र 6) के तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़  एवं राजस्थान के युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन  30-31 मार्च को मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित किया जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद