केदारनाथ में लैंडिंग के समय हेलीकॉप्‍टर क्रैश, मचा हड़कंप

रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना सामने आई है. यह एम्स का सरकारी हेलिकॉप्टर बताया जा रहा है जिसका पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित

केदारनाथ धाम में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब एम्स ऋषिकेश का एक सरकारी हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करने पर मजबूर हुआ. राहत की बात यह रही कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी तीन लोग, जिसमें पायलट भी शामिल था, सुरक्षित हैं.

मरीज को लेने पहुंचा था हेलिकॉप्टर

जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर एक मरीज को लेने के लिए केदारनाथ पहुंचा था. लैंडिंग से ठीक पहले हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीपैड से लगभग 10 मीटर पहले ही इमरजेंसी लैंडिंग कर दी. इस दौरान हेलिकॉप्टर का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई.

हेलिकॉप्टर की इस सफल इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर प्रशासन ने राहत की सांस ली है. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ताकि आगे इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

तीसरा हेलिकॉप्टर हादसा

स्थानीय प्रशासन और राहत कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया. हेलिकॉप्टर की टेल पूरी तरीके से टूट गई, लेकिन किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है. इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यह तीसरा हेलिकॉप्टर हादसा है. इससे पहले उत्तरकाशी के गंगनानी (गंगोत्री) क्षेत्र में हुए एक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जिससे हेलिकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे हैं.

 

admin

Related Posts

सत्ता बनाम सुधारवादी: इस्तीफे की मांग पड़ी भारी, नोबेल विजेता नरगिस सहित कई हस्तियों की गिरफ्तारी

ईरान   ईरानी सुरक्षा बलों ने देश में जारी सुधारवादी आंदोलन से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को हिरासत में लेने के लिए अभियान शुरू कर किया। सोमवार को प्रसारित खबरों में…

ब्रिटेन को मिल सकती है पहली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री, शबाना महमूद का PoK से क्या है रिश्ता?

लंदन ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की सरकार गिर सकती है। इस बीच युनाइटेड किंगडम में चर्चाएं तेज हैं कि देश को पहली मुस्लिम महिला पीएम मिल सकती है। इसके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज