ट्रंप और मेलानिया के साथ हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए पूरी कहानी

वाशिंगटन 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हेलीकॉप्टर की ब्रिटेन में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। ब्रिटेन दौरे के बाद अमेरिका वापस लौटते समय उनके हेलीकॉप्टर 'मरीन वन' में तकनीकी खराबी आ गई थी जिसके कारण उसे रास्ते में ही उतारना पड़ा। इस दौरान उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी उनके साथ थीं।

क्या हुआ था?
डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ ब्रिटेन से अमेरिका जाने वाली फ्लाइट पकड़ने के लिए चेकर्स से लंदन के स्टैनस्टेड एयरपोर्ट जा रहे थे। रास्ते में हेलीकॉप्टर में हाइड्रोलिक समस्या आने के कारण उसे ल्यूटन एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। इस घटना के बाद उन्हें दूसरे हेलीकॉप्टर में सवार होकर स्टैनस्टेड एयरपोर्ट भेजा गया जहां से उन्होंने अमेरिका के लिए उड़ान भरी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राष्ट्रपति और उनकी पत्नी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने अपनी यात्रा को सुरक्षित बताया और कहा कि वह घर जाने को उत्सुक हैं।

कैसा होता है 'मरीन वन' हेलीकॉप्टर?
ट्रंप ने ब्रिटेन की यात्रा के लिए मरीन-वन और मरीन-टू हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया था जिन्हें 'व्हाइट टॉप' भी कहते हैं। ये हेलीकॉप्टर बेहद सुरक्षित होते हैं जिनमें मिसाइल डिफेंस सिस्टम, रडार और जैमिंग सिस्टम लगे होते हैं। इन्हें परमाणु बम विस्फोट के बाद भी चुंबकीय प्रभावों को झेलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 'मरीन वन' अक्सर अपने जैसे दिखने वाले 2-3 अन्य हेलीकॉप्टरों के समूह में उड़ता है जिन्हें टिल्ट-रोटर विमान 'ग्रीन टॉप्स' कहा जाता है ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।

ट्रंप का ब्रिटेन दौरा
ट्रंप का ब्रिटेन दौरा दो दिन का था जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुलाकातें कीं। उन्होंने विंडसर कैसल में राजा और रानी से मुलाकात की और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ कूटनीतिक वार्ता की। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्रिटेन की यात्रा को बेहद सफल और शानदार बताया है।

 

  • admin

    Related Posts

    CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026: LOC भरना शुरू, जानिए कौन है पात्र और क्या हैं नियम

    नई दिल्ली सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की दूसरी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…

    PM Narendra Modi से Eknath Shinde की मुलाकात, मिडिल ईस्ट संकट पर हुई खास बातचीत

    नई दिल्ली शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ईरान-इजरायल युद्ध, घरेलू हालात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी