भारी बारिश से खतरे में सड़क, डैम का पानी उठा, बोलेरो सवार तीन दोस्त 7 घंटे फंसे

झांसी/बबीना
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते प्रदेश के कई जिले तबाह हो चुके हैं। बारिश के चलते सड़कें भी कट गई हैं। एक-दूसरे के गांवों का संपर्क भी कट गया है। लेकिन झांसी में बारिश और बाढ़ का तबाही अभी नहीं रुकी है। बारिश के चलते यहां डैम लबालब हैं। पानी सड़कों तक आ पहुंचा है। गुरुवार की देर शाम चढ़े सुकुवां-ढुकुवां बांध के पानी में बबीना से ललितपुर को जोड़ने वाली सड़क के बॉर्डर पर तीन बोलेरो सवार दोस्त फंस गए। आनन-फनन में नत्थीखेड़ा चौकी पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। गोताखोरों की मदद ली। करीब सात घंटे के तगड़े ऑपरेशन व आधी रात के बाद तीनों को सुरक्षित निकाला जा सका। कार अब भी फंसी है।

सुकुवां-ढुकुवां बांध से निकली सड़क झांसी के बबीना को ललितपुर जिले से जोड़ती है। गुरुवार देर शाम नत्थीखेरा के रहने वाले भगवान भगवान सिंह (32) बेटा सालिगराम अपने दोस्त कमलेश (35) बेटा हरीराम और जीतू (24) बेटा तोरन सिंह पूराकला के साथ बोलेरो से बबीना की तरफ आ रहे थे। जैसे ही चालक बांध से निकली सड़क पर बॉर्डर पर पहुंचा, तभी पानी का बहाव बढ़ गया। अचानक सड़क चढे़ पानी में डूब गई। तेज धार देख चालक की हिम्मत जवाब दे गई। जिससे कार वहीं फंस गई और तीनों दोस्तों चीख-पुकार मच गई। उन्होंने किसी तरह अपने घरों पर फोन किए। जिससे परिजन घबरा गए। आनन-फानन परिवारवालों ने नत्थीखेड़ा चौकी प्रभारी मनीष शुक्ला को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। लेकिन, गहराती रात और पानी का तेज बहाव मुसीबत बन गया। गोताखोरों लगातार प्रयास करते रहे। करीब सात घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद देर रात लगभग 1 बजे तीनों युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। चौकी प्रभारी मनीष शुक्ला ने बताया कि पानी का बहाव कम होने पर बोलेरो को भी बाहर निकालने का प्रयास किया जाएगा। तीनों कार सवारों को सुरक्षित निकाला गया है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि बारिश के मौसम में बांधों और नदियों के रास्ते से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें। पानी की धारा जरा भी ऊपर तो जान जोखिम में कतई न डालें। इंतजार करें या फिर रास्ता बदल दें। लेकिन, उसे पानी करने की कोशिश न करें।

 

admin

Related Posts

प्रयागराज में गरजे डिप्टी CM: ‘नसीमुद्दीन का जाना बेअसर, 2027 में BJP फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार’

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस…

शंकराचार्य विवाद गरमाया: अविमुक्तेश्वरानंद बोले—योगी होकर मुख्यमंत्री रहना कैसे संभव?

वाराणसी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शंकराचार्य की पहचान राजनीतिक प्रमाणपत्र से नहीं होती। सवाल यह है कि अगर आप योगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर