बेंगलुरु में आज भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया, मौसम विभाग ने कल भी लगातार बारिश की संभावना जताई

बेंगलुरु
बेंगलुरु बुधवार को भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। अधिकारियों ने प्रभावित निवासियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए दो ट्रैक्टरों की व्यवस्था की है। मौसम विभाग ने बुधवार को पूरे दिन और गुरुवार को भी लगातार बारिश होने का संभावना जताई है। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने येलहंका इलाके के निवासियों की मदद के लिए केंद्रीय विहार अपार्टमेंट में दो ट्रैक्टरों की व्यवस्था की है। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार शाम को एक हेल्प डेस्क स्थापित की गई और जरूरी सामान जैसे पीने का पानी, दूध, ब्रेड तथा बिस्कुट की आपूर्ति के लिए व्यवस्था की गई है। मुख्य आयुक्त तुषार गिरिनाथ ने सुबह पानी से भरे इलाकों और अपार्टमेंट परिसरों का दौरा किया तथा समस्या को कम करने के लिए उठाए गए कदमों की निगरानी की।

गिरिनाथ ने केंद्रीय विहार अपार्टमेंट का दौरा किया। यहां करीब 3 फीट पानी जमा हो गया था। उन्होंने अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निवासियों को अपार्टमेंट परिसर में प्रवेश करने और बाहर निकलने में मदद करने के लिए दो ट्रैक्टरों की व्यवस्था की गई है। समस्या के समाधान के लिए 20 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी मौके पर हैं।

गिरिनाथ ने रमणश्री कैलिफोर्निया लेआउट का भी दौरा किया और अधिकारियों को पानी बाहर निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया से बताया कि सोमवार से मंगलवार तक 30 मिमी बारिश हुई है। मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक करीब 60 मिमी से 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने कहा, “बेंगलुरु के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश हुई है। सभी झीलें भर गई हैं और पानी के ओवरफ्लो होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। हर साल यह समस्या रही है। हम येलहंका के जलमग्न निचले इलाकों से पानी निकालने के लिए कदम उठा रहे हैं।”

लगातार जारी बारिश के कारण मुख्य आयुक्त ने आज सुबह एक वर्चुअल बैठक की। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने उनसे मौके पर स्थिति का आकलन करने और स्थायी समाधान खोजने की दिशा में काम करने को कहा है।

 

admin

Related Posts

India-Russia Talk: ईरान युद्ध के बीच भारत और रूस के बीच होने वाली है बड़ी डील, US को भी होगी खबर

 नई दिल्ली युद्ध ने कई समीकरण बदल दिए हैं, अमेरिकी बैन के कारण भारत ने धीरे-धीरे रूस से तेल खरीदना कम कर दिया था. लेकिन अब युद्ध ने मिडिल-ईस्ट से…

श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 6 की जान गई; राहत-बचाव अभियान जारी

 श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर और लेह हाईवे पर जोजिला दर्रे के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है। एवलांच के कारण छह लोगों की मौत हो गई है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI