छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया, लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 घर से बाहर न निकलने की सलाह

 रायपुर

 छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी अधिक गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में कई जिलों में लू चलने के आसार बन रहे हैं।

43 डिग्री तापमान के साथ जबलपुर सबसे गर्म

    प्रदेश में सबसे गर्म जिला बिलासपुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, सुकमा में दिनभर उमस और गर्मी के बाद देर शाम मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी और तेज वर्षा हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।

    राजनांदगांव में 41.5, महासमुंद में 42.5, दुर्ग में 42.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बिलासपुर और महासमुंद में तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक अधिक रहा। गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों में भीड़ नहीं दिख रही है।

    कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में भीषण गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है।

कहीं-कहीं रात के आसार भी

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन, तेज हवा तथा वज्रपात होने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में बना हुआ है।

पूर्व-पश्चिम गर्त मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य बांग्लादेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है।

admin

Related Posts

किसानों के लिए बड़ी सहूलियत: तूहर टोकन ऐप अब 24 घंटे उपलब्ध

रायपुर : धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार का निर्णायक कदम: धान विक्रय प्रक्रिया हुई सरल, अब दिन-रात कभी भी मिलेगा तूहर टोकन सरकार किसानों के…

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा, एआई से रेडियोलॉजी सेवाएं दूरस्थ क्षेत्रों में आसान होंगी

रायपुर : रेडियोलॉजी के क्षेत्र में एआई का उपयोग दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों के लिए बनेगा वरदान : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पंडित नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित आईरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

युवा खिलाड़ियों की जंग: U19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान टक्कर, LIVE देखने का पूरा गाइड

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 0 views
युवा खिलाड़ियों की जंग: U19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान टक्कर, LIVE देखने का पूरा गाइड

फीफा वर्ल्ड कप विजेता लियोनेल मेसी की अनोखी उपलब्धि, सबसे लंबी फुटबॉलर मूर्ति का किया उद्घाटन

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 0 views
फीफा वर्ल्ड कप विजेता लियोनेल मेसी की अनोखी उपलब्धि, सबसे लंबी फुटबॉलर मूर्ति का किया उद्घाटन

क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार भारत, 1000 इंटरनेशनल जीत का सपना कब होगा पूरा?

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 0 views
क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार भारत, 1000 इंटरनेशनल जीत का सपना कब होगा पूरा?

भारत कनेक्शन आया सामने: मिचेल स्टार्क ने क्यों छोड़ा सिर्फ T20I क्रिकेट, किया खुलासा

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 0 views
भारत कनेक्शन आया सामने: मिचेल स्टार्क ने क्यों छोड़ा सिर्फ T20I क्रिकेट, किया खुलासा

लियोनेल मेसी का भारत दौरा शुरू, कोलकाता में आधी रात को हजारों लोगों ने किया अभूतपूर्व स्वागत

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
लियोनेल मेसी का भारत दौरा शुरू, कोलकाता में आधी रात को हजारों लोगों ने किया अभूतपूर्व स्वागत

मेस्सी शो बना आम आदमी की पहुंच से बाहर? टिकट दरों पर राज्यपाल बोस ने मांगी पूरी रिपोर्ट

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
मेस्सी शो बना आम आदमी की पहुंच से बाहर? टिकट दरों पर राज्यपाल बोस ने मांगी पूरी रिपोर्ट